अध्यात्म

Muharram 2024 Date: कब मनाया जाएगा मुहर्रम का पर्व, जानिए सही तिथि और महत्व

Muharram 2024 Date: इस्लाम धर्म में मुहर्रम के पर्व का विशेष महत्व है। मुहूर्रम के महीने से इस्लाम के नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल मुहर्रम का त्योहार कब मनाया जाएगा और इसका महत्व।

Image

Muharram 2024 Date

Muharram 2024 Date: हर धर्म का नववर्ष अलग- अलग दिन मनाया जाता है। इस्लाम धर्म का नया साल मुहर्रम के महीने में मनाया जाता है। मुहर्रम का महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। ये महीना इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीने में से एक माना जाता है। इस महीने की तारीख हर साल बदल जाती है। इस्लाम धर्म को हिजरी नये साल के नाम से भी जाना जाता है। ये महीना चांद के निकलने पर निर्धारित होता है। चांद के दीदार के बाद ही मुहर्रम महीने की शुरुआत मानी जाती है। आइए जानते हैं इस साल मुहर्रम का मास कब से शुरू हो रहा है।

Muharram 2024 Date (मुहर्रम डेट 2024)

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस्लाम के नये साल की शुरुआत 17 जुलाई 2024 से हो सकती है, लेकिन चांद निकलने के बाद ही इस महीने की तारीख पक्की हो सकती है। ये इस्लाम के पाक महीने में से एक होता है।

कब से हुई थी इस्लाम के नववर्ष की शुरुआत

इस्लाम कैलेंडर के हिसाब के इस्लाम धर्म के नये साल की शुरुआत 622 ईस्वी से मानी जाती है। इसी दिन पैगंबर मुहम्मद और उनके साथी हिजरत के लिए गए थे। मुहर्रम की दसवीं तारीख को यौम-ए-आशूरा मनाया जाता है।

मुहर्रम का इतिहास (Muharram Histroy)

इस्लाम धर्म में मुहर्रम के पर्व का विशेष महत्व है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के विशेषतौर पर शिया समुदाय के लोग इस दिन में पैगंबर मोहम्मद के नवासे की शहदात के रूप में मनाते हैं। इस दिन को याद करके शोक मनाया जाता है। 61 हिजरी (680वीं) इराक में कर्बला में पैगंबर मोहम्मद के नवासे के साथ- साथ 72 हजार साथियों के सहादत हुई थी। इसी दिन को याद करके ही मुहर्रम गम मनाया जाता है। इस कारण ये महीना गम के महीने के रूप में मनाया जाता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article