Monthly Horoscope November 2022 (मासिक राशिफल नवंबर 2022): सुजीत जी महाराज- नवंबर माह के प्रारंभ में शुक्र, सूर्य, केतु व बुध तुला राशि में, शनि मकर, गुरु मीन, राहु मेष तथा मङ्गल मिथुन राशि में गोचर कर रहा है।18 नवम्बर को सूर्य वृश्चिक में आ जाएंगे। इस माह मेष व कर्क राशि के लिए कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का बहुत ही सुंदर अवसर है। मिथुन राशि के जातक विवादों से दूर रहें। वृष तथा तुला के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। वृश्चिक और तुला के युवा लव लाइफ को विवाह की तरफ टर्न करने में सफल रहेंगे। धनु तथा मकर के लोग व्यवसाय में सफल रहेंगे। आइये जानते हैं प्रत्येक राशि का नवम्बर माह का विस्तृत राशिफल...
November 2022 Horosocpe: नवंबर राशिफल 2022
नवंबर राशिफल 2022 (November Horoscope 2022)
मेष- धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बैंकिंग और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। नीला रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
वृष- धन का आगमन होगा लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। इस माह धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। गाय को पालक खिलाएं।
मिथुन- यात्रा की संभावना रहेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। यह माह शुभ है। धन के आगमन की संभावना रहेगी।लव लाइफ अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है।भगवान शिव की उपासना करें।गरीबों में कम्बल का दान शुभ फलदायी है। हेल्थ अच्छी रहेगी।
सिंह- छात्रों के लिए संघर्ष का समय है। पालिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में देशाटन का आनन्द उठाएंगे। लाल रंग शुभ है। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। गाय को गुड़ खिलाएं। गायत्री मंत्र पढ़ें।
कन्या- धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला- मैनेजमेंट फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्री हनुमान जी के मंदिर में कर्पूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे वस्त्रों का दान करें।
वृश्चिक- धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में मन हर्षित रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। नारंगी रंग उन्नति में सहायक है। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु- नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा मीडिया के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी।गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं।
मकर- मैनेजमेंट और मीडिया के लोगों को शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।लव लाइफ बेहतर रहेगी। गरीबों में कम्बल का दान करें। हरा रंग शुभ है। माता कालीके मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं।
कुंभ- पूरे माह व्यस्तता रहेगी। राजनीति तथा प्रशासन में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। नीला आपका शुभ रंग है।उड़द का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
मीन- बैंकिंग तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन का व्यय होगा। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए। गाय की केला खिलाएं।
