Budh Gochar 2024 In Kanya: सितंबर के महीने में बुध करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन चार राशि वालों की पलटेगी किस्मत

Budh Gochar 2024 In Kanya:ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। सितंबर के महीने में बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे। आइए जानें बुध गोचर से किन राशि वालों फायदा मिलेगा।

Budh Gochar 2024 In Kanya: बुध ग्रह इस समय में सिंह राशि में विराजमान हैं। 23 सितंबर 2024 को बुध सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध गोचर का असर सारी राशि के जातक पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर नकारात्मक और कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक असर होता है। स्‍वराशि में होने पर बुध की स्थिति सबसे अधिक मजबूत होती है। बुध के कमजोर होने से जातक को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुध ग्रह बुद्धि और ज्ञान का कारक माने जाते हैं। इनके मजबूत होने से बुद्धि का विकास होता है। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि के जातक को बहुत लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

वृष राशि

बुध गोचर का वृष राशि के जातक पर शुभ पड़ने वाला है। इस समय में वृष राशि के जातक के सारे काम बनेंगे। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए यह समय उचित रहेगा। शादी के बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में भी मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

End of Feed