Mars Transit 2026: खुशियों की बौछार के लिए तैयार रहें ये 6 राशियां, शनि के घर आ गए मंगल

Mars Transit 2026: 16 जनवरी की सुबह मंगल ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। यहां पर मंगल के आने से कुछ राशि वालों का भाग्य खुलना तय है। इन राशि वालों को कई प्रकार से लाभ अपने जीवन में देखने को मिलेगा। दरअसल, इस राशि में मंगल उच्च के हो जाते हैं, इस कारण काफी लाभ प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कि मंगल के इस गोचर से किन राशियों को लाभ होगा?

Mars Transit 2026: 16 जनवरी की सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल न्यायाधीश शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल साहस, पराक्रम, ऊर्जा और निर्णय क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है। मकर राशि शनि की अपनी राशि है, जहां अनुशासन, रणनीति और कर्म का प्रभाव रहता है। मंगल का यहां उच्च का होना इसे और प्रभावशाली बना देता है।

मंगल ने किया मकर में गोचर

मंगल ने किया मकर में गोचर

मंगल का मकर राशि में होना क्यों महत्वपूर्ण है?

मकर राशि में मंगल उच्च का माना जाता है, यानी यहां मंगल अपनी पूरी शक्ति के साथ काम करता है। इस गोचर में मंगल अनुशासन के साथ एक्शन देता है, जिससे करियर, मेहनत, प्रशासन, जमीन-जायदाद और तकनीकी क्षेत्रों में ठोस परिणाम मिलने लगते हैं। जिन राशियों के लिए यह गोचर अनुकूल भाव में पड़ता है, उन्हें सीधा लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा?

End of Feed