Makar Sankranti Khichdi Par Kya Daan karna Chahie (मकर संक्रांति पर क्या दान करें): मकर संक्रांति के पर्व को दान का पर्व भी माना जाता है। क्योंकि इस दिन हर व्यक्ति कुछ न कुछ दान अवश्य करता है। कहते हैं इस दिन किया गया दान बाकी दिनों में किए गए दान से ज्यादा पुण्य देता है। मकर संक्रांति पर मुख्य रूप से खिचड़ी, काले तिल, काली उड़द, कंबल, गुड़, घी इत्यादि चीजों का दान शुभ माना जाता है। इस दिन दान करने से पहले स्नान जरूर करें और इसके बाद सूर्य भगवान की उपासना करें। इसके बाद ही शुभ मुहूर्त में दान संबंधी कार्य करें।
मकर संक्रांति पर क्या दान करें (Makar Sankranti Khichdi Par Kya Daan Karna Chahie)
मेष राशि वाले क्या दान करें
गायत्री मंत्र का जप करें। खिचड़ी का भंडारा करवाएं। सूर्य उपासना व हनुमान जी की पूजा करें। भगवान विष्णु जी की व शिव जी की पूजा करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ अत्यंत आवश्यक है। कम्बल, ऊनी वस्त्र तथा गेंहू का दान करें।
वृषभ राशि वाले क्या दान करें
श्री सूक्त व आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें। विष्णुसहस्रनाम के पाठ से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। तिल व गुड़ का दान करें।
मिथुन राशि वाले क्या दान करें
श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। भगवान विष्णु के साथ साथ सूर्य पूजा भी करें। सूर्य के बीज मंत्र का जप करें व फिर हवन करें। शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिए गायत्री मंत्र का जप करें। कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।
कर्क राशि वाले क्या दान करें
जो लोग रोग या किसी भय से परेशान हैं, वो हनुमानबाहुक का 09 बार पाठ करें। जिनको लगता है कि अब हम असुरक्षित हैं , ऎसे लोगों को श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करना बहुत प्रभावी है। श्री सूक्त के पाठ से धन की प्राप्ति होगी। तिल के लड्ड़ू व स्वेटर का दान करें।
सिंह राशि वाले क्या दान करें
सूर्य उपासना करें। तिल व गुड़ का दान अवश्य करें। आज दान का बहुत महत्व है। मकर संक्रांति पर चावल, दाल, आलू, सब्जी इत्यादि कम से कम 18 व्यक्तियों के भोजन के बराबर अन्न दान अवश्य करना चाहिए। सूर्य व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।
कन्या राशि वाले क्या दान करें
बुध व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। लाल वस्त्र व अन्न का दान करने से धन की प्राप्ति होगी। बुध व सूर्य के द्रव्यों का दान करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।
तुला राशि वाले क्या दान करें
अपने राशि के स्वामी ग्रह यानी शुक्र व बुध के साथ सूर्य के बीज मंत्र का जप अवश्य करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। सप्त अन्न तथा तिल का दान करें।खिचड़ी का भंडारा कराएं।
वृश्चिक राशि वाले क्या दान करें
मंगल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। लाल फलों व तिल का दान करें। कम्बल का दान करें।
धनु राशि वाले क्या दान करें
गुरु के बीज मंत्र का जप करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गुड़ व खिचड़ी का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
मकर राशि वाले क्या दान करें
हनुमानबाहुक व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सुख व संम्पन्नन्त का आगमन होता है। शनि के द्रव्य तिल के लड्डू, नीले कम्बल व लोहे की कड़ाही का दान करें।
कुंभ राशि वाले क्या दान करें
शनि व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करें। ऊनी वस्त्रों तथा कम्बल का दान करें।
मीन राशि वाले क्या दान करें
गुरु व सूर्य के बीज मंत्र का जो करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ व तिल तथा गुड़ का दान करें। धार्मिक पुस्तकों व अन्नं दान का विशेष महत्व है।
