अध्यात्म

दिसंबर की भाग्यशाली राशियां: इन 4 राशि वालों को नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ में मिलेगी सफलता

December Horoscope 2023: साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर 4 राशियों के लिए लकी साबित होगा। इन राशियों के लोग अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पायेंगे। यहां जानिए दिसंबर की इन लकी राशियों के बारे में।

Image

Lucky zodiac signs of December 2023

December Lucky Zodiac Signs 2023: दिसंबर में कई ग्रह अपनी जगह बदलेंगे। जिनका सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। 13 दिसंबर को बुध धनु राशि में वक्री होंगे तो 16 दिसंबर को ये धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। वहीं 25 दिसंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 28 दिसंबर को बुध वक्री होकर वृश्चिक राशि में आएंगे। वहीं 31 दिसंबर को गुरु मार्गी होंगे। जानिए दिसंबर में ग्रहों की इस चाल का किन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

दिसंबर की लकी राशियां (December Lucky Zodiac Signs)

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों का दिसंबर के महीने में भाग्‍योदय होने वाला है। आपको इस महीने नौकरी में सुनहरी सफलता मिलेगी। आपको हर काम में परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने बिज़नेस में जो भी प्रयास करेंगे, उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को भी अपने कामों में अपनी किस्‍मत का साथ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को इस महीने किस्मत का खूब साथ मिलेगा। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो वो भी आपको वापस मिल जाएगा। बिजनेस में भी सफलता के योग बन रहे हैं। आप अपने काम में जो चाहते हैं, वो आपको अवश्‍य मिलेगा। सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्‍ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

दिसंबर के महीने में धनु राशि वालों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा रहगी। यह समय आपके लिए बहुत ज्‍यादा शुभ साबित होगा। अगर आप अपने लिए जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। निवेश से आपको बड़ा लाभ होने की संभावना है। नौकरी में आपको सुनहरे अवसर प्राप्‍त होंगे। कोई नया व्‍यापार शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मकर राशि

आपके लिए दिसंबर महीने में होने वाले ग्रह गोचर भाग्‍यशाली साबित होंगे। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आप आर्थिक रूप से संपन्‍न और समृद्ध रहेंगे। धन में वृद्धि के प्रबल आसार हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी आप खूब नाम कमाएंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article