Lohri Date 2024 (लोहड़ी कब है 2024 में): लोहड़ी का त्योहार आमतौर पर मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से एक दिन पहले मनाया जाता है। अगर मकर संक्रांति 14 की होती है तो लोहड़ी 13 को मनाई जाती है। वहीं अगर मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ती है तो लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हर साल 13 को ही लोहड़ी मनाते हैं। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ रही है तो ऐसे में लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जानी चाहिए। लेकिन कई लोग 13 तारीख को भी ये पर्व सेलिब्रेट करेंगे। जानिए 13 या 14 किस दिन लोहड़ी मनाना सही रहेगा।
2024 में लोहड़ी की तारीख और शुभ मुहूर्त (Lohri 2024 Date And Time)
पंचांग अनुसार लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं संक्राति क्षण 14 तारीख में 02:54 AM मिनट तक रहेगा।
लोहड़ी का महत्व (Lohri Significance 2024)
लोहड़ी की शाम में लोग शुभ मुहूर्त में आग जलाते हैं फिर उसके चारों तरफ चक्कर काटते हुए नाच गाचर ये त्योहार मनाते हैं। साथ ही अग्नि में रेवड़ी, खील, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति दी जाती है। आहुति के बाद लोग खुद भी रेवड़ी, खील, गज्जक और मक्का खाते हैं। लोहड़ी पर कई घरों में मक्के की रोटी और सरसों का साग भी बनता है।
दुल्ला भट्टी की कहानी (Dulla Bhatti Story in Hindi)
लोहड़ी के गीतों में दुल्ला भट्टी की कहानी जरूर सुनने को मिलती है। कहा जाता है कि अकबर के शासन के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में ही रहता था। जब संदल बार में लड़कियों को अमीन सौदागरों को बेचा जा रहा था, तब दुल्ला भट्टी ने लड़कियों की रक्षा की थी। इतना ही नहीं दुल्ला भट्टी ने लड़कियों को सौदागरों से छुड़वा कर उनकी शादी भी करवाई थी। कहते हैं तभी से दुल्ला भट्टी की कहानी लोहड़ी पर सुनाई जाती है।
