आज क्या है? क्या आज प्रदोष व्रत है? दिसंबर का अंतिम प्रदोष आज है क्या?

Pradosh Vrat December 2025: आज षौष माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है। इसके साथ ही प्रदोष काल में भी त्रयोदशी तिथि व्याप्त रहने वाली है। इस कारण आज दिसंबर का प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस कारण साल 2025 का अंतिम प्रदोष व्रत आज है। आइए जानते हैं आज प्रदोष व्रत के दिन शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है?

Pradosh Vrat December 2025: आज 17 दिसंबर 2025 दिन बुधवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और यह साल का अंतिम प्रदोष व्रत का दिन है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है, जो बुधवार को पड़ने से बहुत फलदायी माना जाता है। इस व्रत को करने से रोग, कष्ट, कर्ज और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। बुद्धि, व्यापार और संतान सुख के लिए यह अत्यंत शुभ है। साल का आखिरी प्रदोष होने से इसका महत्व और बढ़ गया है। अगर आप व्रत रख रहे हैं तो शाम को प्रदोष काल में पूजा जरूर करें। आइए जानते हैं आज के दिन का पूजन मुहूर्त क्या है?

क्या आज प्रदोष व्रत है

क्या आज प्रदोष व्रत है

आज का प्रदोष व्रत क्यों है इतना खास?

प्रदोष व्रत हर महीने त्रयोदशी पर रखा जाता है। आज का व्रत बुधवार को पड़ने से ‘बुध कृष्ण प्रदोष’ कहलाएगा। बुध ग्रह बुद्धि और व्यापार का कारक है, इसलिए इस व्रत से व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। पुराणों में माना जाता है कि प्रदोष काल में शिव-पार्वती का पूजन हर विपत्ति को दूर करता है। प्रदोष व्रत से आर्थिक समस्याएं, कर्ज और मानसिक तनाव दूर हो जाते हैं। संतान प्राप्ति की कामना करने वालों के लिए भी यह बहुत शुभ है। अब प्रदोष व्रत सीधे साल 2026 में पड़ेगा।

End of Feed