अध्यात्म

क्या आज चंद्र ग्रहण है, जानें आषाढ़ी पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया है या नहीं

Kya Aaj Chandra Grahan Hai: 10 जुलाई को गुरुवार के दिन आषाढ़ी पूर्णिमा है और इसी के साथ गुरु पूर्णिमा का भी पर्व है। लेकिन इसी के साथ ये भी दुविधा है कि आज चंद्र ग्रहण है या नहीं। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Image

क्या आज चंद्र ग्रहण है (Pic: Canva)

Kya Aaj Chandra Grahan Hai: 2025 में एक शुभ संयोग यह है कि 10 जुलाई को गुरुवार के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व है। आज आषाढ़ी पूर्णिमा भी मनाई जा रही है। इसी के साथ ही आज से उत्तर भारत के पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास का समापन हो रहा है और कल से सावन महीने का प्रारंभ हो जाएगा। लेकिन आज पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण है या नहीं- इसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं कि आज कोई ग्रहण नहीं है।

क्या जुलाई में चंद्र ग्रहण लगेगा

बता दें कि जुलाई में कोई चंद्र ग्रहण नहीं लगेगा और सावन मास का प्रारंभ चंद्र ग्रहण के साये में नहीं हो रहा है। साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। इससे पहले साल 2025 में 4 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगा था। हालांकि यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं था।

आज का शुभ समय

आज कोई चंद्र ग्रहण नहीं लग रहा है तो सूतक काल भी नहीं है। यहां आप पूरे दिन का शुभ मुहूर्त देख सकते हैं1

  • अभिजीत मुहूर्त -11:59 am से12:54 pm तक
  • विजय मुहूर्त -02:24pm से03:28 pm तक
  • गोधूलि मुहूर्त -07:23 pm से 07;45 pm तक
  • ब्रह्म मुहूर्त -04:11am से 05;09 am तक
  • निशीथ काल- 05:42pm से 07:21 pm तक
  • संध्या पूजा मुहूर्त - 06:21 pm से 07:06 pm तक

आज राहुकाल कब है

आज का राहु काल दोपहर 02:10 बजे से शुरू होगा। यह 03:54 बजे शाम तक रहेगा। वहीं गुलिक काल 08:53 pm से 10:38 pm तक रहने वाला है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article