अध्यात्म

Banke Bihari Vrindavan Janmashtami 2023 Live Darshan & Aarti: नहीं जा पाए वृंदावन तो ऑनलाइन करें बांकेबिहारी के दर्शन, ये है तरीका

Krishna Janmashtami 2023 Banke Bihari Temple Vrindavan Today Live Darshan & Mangala Aarti, Shri Banke Bihari Mandir Vrindavan Aarti: जन्माष्टमी के पर्व के अवसर पर मथुरा वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रौनक देखने लायक होती है। इस मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर साल में केवल एक बार मंगला आरती का आयोजन किया जाता है। जानिए जन्माष्टमी पर कब कर सकेंगे ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, कब होगी मंगला आरती और महाभिषेक...

Image

Krishna Janmashtami 2022 Banke Bihari Temple Vrindavan Today Live Darshan

Krishna Janmashtami 2023 Banke Bihari Temple Vrindavan Today Live Darshan & Mangala Aarti: देश भर में भगवान कृष्ण का जन्मदिन यानी जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को हर साल जन्माष्टमी या श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात 12 बजे जन्म उत्सव मनाकर व्रत तोड़ते हैं। जन्माष्टमी के त्योहार पर हर साल मथुरा वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari temple vrindavan) में भीड़ दर्शन करने के लिए उमड़ती हैं। इस दिन ठाकुर बांके बिहारी का विशेष श्रृंगार होता है। साल में केवल जन्माष्टमी के पर्व पर ही मंगला आरती होती है। इसके अलावा ठाकुर का दूध, दही, घी से अभिषेक किया जाता है।

जन्माष्टमी के दिन यानी 07 सितंबर को शाम को साढ़े पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक दोबारा दर्शन के लिए खोला जाएगा। नौ बजकर 25 मिनट पर शयन भोग आरती होगी। रात 9.30 बजे पट बंध होंगे। रात्रि 12 बजे बांके बिहारी का महाभिषेक होगा। महाभिषेक के वक्त आम श्रृद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। मथुरा-वृंदावन को 6 सेक्टर और 33 जोन में बांटते हुए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ को तैनात कर दिया गया है।

Banke Bihari Mandir Mangal Arti Timings

जन्माष्टमी के दिन ठाकुर जी को रात जगमोहन में विशेष चांदी से बने सिंहासन पर विराजमान किया जाता है। इस अवसर पर पीले रंग के वस्त्र और आभूषण से ठाकुर जी का श्रृंगार किया जाता है। साल में केवल जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती होती है। बाल स्वरूप में ठाकुर जी रात को निधि वन में रास लीला रचाते हैं। रात लगभग 1:45 बजे बांके बिहारी के पट आम श्रृद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे। रात 1 बजकर 55 मिनट पर मंगला आरती प्रारंभ होगी। दो बजे से लेकर सुबह साढ़े पांच बजे तक भक्त ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर सकेंगे। उन्हें खास थालियों से भोग भी लगाया जाता है। सुबह छह बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article