Kokila vrat kab aata hai 2025: सावन के महीने के शुरू होने के ठीक एक दिन पहले कोकिला व्रत रखा जाता है। तिथि की बात करें तो ये व्रत आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर आता है। कोकिला को देवी सती का एक रूप माना जाता है और इस व्रत को विवाहित महिलाएं भगवान शिव व देवी पार्वती की कृपा पाने के लिए रखती हैं।
Kokila Vrat 2025 kab Hai
महिलाएं कोकिला व्रत को हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को रखती हैं। साल 2025 में यह व्रत 10 जुलाई, दिन गुरुवार को रखा जा रहा है।
कोकिला व्रत 2025 का समय और शुभ मुहूर्त
- आषाढ़ पूर्णिमा 2025 तिथि प्रारंभ : 10 जुलाई को सुबह 01:36 बजे से
- आषाढ़ पूर्णिमा 2025 तिथि समाप्त : 11 जुलाई को सुबह 02:06 बजे पर
- कोकिला व्रत 2025 का पूजा मुहूर्त: शाम 07:22 बजे से रात 09:24 बजे पर
- कोकिला व्रत 2025 पूजा अवधि : दो घंटा 2 मिनट की
कोकिला व्रत कैसे रखा जाता है, जानें कोकिला व्रत की विधि
- विवाहित महिलाएं सुबह नहा-धोकर इस व्रत को लेने का संकल्प करें। शरीर पर बेसन जरूर लगाएं।
- शाम को देवी पार्वती की प्रतीक कोयल की मिट्टी की प्रतिमा बनाएं। फिर साथ शिव पूजन भी करें जिसमें बेल पत्र, दूर्वा, फूल आदि रखे गए हों।
- दिन पर व्रत रखें, फलाहार लें। शाम को व्रत कथा सुनें, आरती करें। व्रत का पारण अगले दिन करें।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
