Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर अपनी राशि अनुसार रंग वाली पहनें साड़ी, आपके दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:26 AM IST

करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार कर सभी महिलाएं तैयार होती हैं। लेकिन इस दिन अगर आप राशि के अनुसार साड़ी पहनती हैं तो इससे करवा माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1. करवा चौथ पर पहनें राशि के अनुसार साड़ी
  • 2. राशि के अनुसार साड़ी पहनना करवा चौथ पर होगा शुभ
  • 3. ज्योतिष में बताए गए हैं राशि के अनुसार शुभ रंग

Karwa Chauth 2022 Saree Color: हिंदू धर्म व धार्मिक मान्यताओं में करवा चौथ व्रत का काफी महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देखकर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को है। इस दिन महिलाएं नए-नए वस्त्र पहनकर और पूरे सोलह श्रृंगार कर दुल्हन की तरह सजती-संवरती है। करवा चौथ पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। लेकिन इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार साड़ी पहनेंगी तो इससे पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा।

karwa chauth 2022

करवा चौथ पर पहनें राशिनुसार साड़ी, दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार

ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार रंगों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष में कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताया गया है जोकि शुभ माने जाते हैं। जानते हैं इस साल करवा चौथ पर राशि के अनुसार आपको किस रंग की साड़ी पहनी चाहिए।

End of Feed