अध्यात्म

Karwa Chauth Moon Time Today in Rajasthan (10-oct-2025): आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा- जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर और जोधपुर चंद्रोदय टाइम (Moon Rise)- आज चांद कब दिखेगा

Karwa Chauth Moon Time Today in (10-oct-2025), जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर और जोधपुर में आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा,आज शाम चंद्रोदय टाइम (Moon Rise): 10 अक्टूबर यानी की आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार आज करवा चौथ के चांद निकलने का समय शाम 8 बजकर 13 मिनट पर है। हालांकि आपके शहरों में चांद की टाइमिंग को लेकर बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में कितने बजे चांद निकलेगा।

Image

राजस्थान में आज चांद कितने बजे निकलेगा (pic credit: Canva)

Aaj Karwa Chuth Ka Chand kab Niklega Rajasthan Mein (10-oct-2025) आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा: वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए व्रत रखती हैं। साल 2025 में 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट से चतुर्थी तिथि की शुरुआत हुई थी, यह तिथि 10 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी।

Aaj chand Kab Nikalega Rajasthan Mein

जयपुर में आज चांद कब निकलेगा08:19 PM
उदयपुर में आज चांद कब निकलेगा08:40 PM
जैसलमेर में आज चांद कब निकलेगा08:25 PM
जोधपुर में आज चांद कब निकलेगा08:38 PM
सालासर में आज चांद कब निकलेगा08:28 PM
सीकर में आज चांद कब निकलेगा08:26 PM
अलवर में आज चांद कब निकलेगा08:19 PM
बीकानेर में आज चांद कब निकलेगा08:13 PM
चांद निकलने के समय के अलावा आपके क्षेत्र में दिखने तक में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है। चांद के दीदार से पहले करवा चौथ की पूजा पूरी कर लें। पूजा में भगवान गणेश, शिव पार्वती और करवा मैय्या की पूजा करें। चांद निकलने के बाद पहले चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद छलनी के माध्यम से चांद फिर पति का दीदार करें। अपने पति के चरणस्पर्श करें। इसके बाद उनके हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण करें। इस दौरान आप अपने घर के बड़ों का भी आशीर्वाद लें।
Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article