अध्यात्म

Kartik Chhath Puja 2024 Date: कार्तिक महीने में कब मनाई जाएगी छठ पूजा, यहां देखें पूरा कैलेंडर

Kartik Chhath Puja 2024 Date: छठ पूजा का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है। एक छठ पूजा चैत्र के महीने में तो दूसरी कार्तिक महीने में मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक महीने में कब मनाई जाएगी छठ पूजा। यहां देखें पूरा कैलेंडर।

Image

Kartik Chhath Puja 2024 Date

Kartik Chhath Puja 2024 Date: हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इस कारण इसे महापर्व के नाम से भी जाना जाता है। छठ पूजा छठी मैया और भगवान सूर्य को समर्पित होती है। ये व्रत खासतौर पर यूपी और बिहार में मनाया जाता है। छठ का त्योहार साल में दो बार आता है। एक छठ व्रत चैत्र महीने में और दूसरा कार्तिक के महीने में आता है। दोनों ही छठ का अपना खास महत्व है। हालांकि बहुत सारे लोग कार्तिक महीने की छठ पूजा करते हैं। छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होती है और इसका समापन ऊषा अर्घ के साथ होता है। कार्तिक महीने की छठ पूजा दिवाली के त्योहार के 6 दिन बाद मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार कार्तिक महीने की छठ की शुरुआत कब से होगी। यहां देखें सारी तिथियों का कैलेंडर।

Kartik Chhath Puja 2024 Date (कार्तिक छठ पूजा 2024)

हर साल छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है और इसका समापन कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन होता है। इस साल कार्तिक महीने की छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से होगी और इसका समपान 8 नवंबर को होगा।

Kartik Chhath Puja 2024 Calendar (कार्तिक छठ पूजा कैलेंडर 2024)

नहाय खाय5 नवंबर 2024, मंगलवार
खरना6 नवंबर 2024, बुधवार
शाम का अर्घ7 नवंबर 2024, गुरुवार
सुबह का अर्घ8 नवंबर 2024, शुक्रवार

Kartik Chhath Puja Importance (कार्तिक छठ पूजा महत्व)

सनातन धर्म में कार्तिक महीने की छठ पूजा का खास महत्व है। इस पर्व को महापर्व के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इस त्योहार में छठी मैया और भगवान सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इस दिन छठी मैया की पूजा करने से और इनका व्रत रखने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इस व्रत को करने से संतान सुख की भी प्राप्ति होती और संतान की लंबी आयु के लिए भी ये व्रत रखा जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article