अध्यात्म

June Purnima 2024 Upay: आर्थिक तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा,तो जून की पूर्णिमा तिथि पर करें ये खास उपाय

June Purnima 2024 Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस दिन कुछ उपायों को करने से साधक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं जून की पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

June Purnima 2024 Upay

June Purnima 2024 Upay: सनातन परंपरा में हर महीने की पूर्णिमा तिथि का अपना विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि का दिन स्नान और दान करने के लिए बहुत खास होता है। इस साल ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा का व्रत 21 जून 2024 को रखा जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। पूर्णिमा तिथि के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि के लिए कुछ खास उपायों के बारे में बताया गया है। इस दिन इन उपायों को करने से पैसों की तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं जून महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन किन खास उपायों को करना चाहिए।

June Purnima 2024 Upay (जून पूर्णिमा उपाय 2024)

पीपल को जल दें

जून की पूर्णिमा तिथि के दिन स्नना के बाद सबसे पहले पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके ऊपर अगर कोई कर्ज है तो उससे आपको जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

चंद्रमा को अर्घ्य दें

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन शाम के समय दूध और चावल की खीर बनाएं और चंद्रोदय के बाद चंद्र देवता को अर्घ्य दें। चंद्र देवता को अर्पित करने के बाद उस खीर को सब में प्रसाद के रूप में बांटें। ऐसा करने से आपको चंद्र दोष से मुक्ति मिलेगी।

11 कौड़ियों के उपाय

जून की पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय 11 कौड़ियां अर्पित करें। उसके बाद अगले दिन उन कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होगी।

तुलसी में करें चंदन अर्पित

ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि पर तुलसी के पौधे में एक चुटकी चंदन जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इसके साथ ही करियर में भी सफलता हाथ लगेगी।

कब रखा जाएगा जून पूर्णिमा का व्रत (June Month Purnima Date 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 21 जून को सुबह 6 बजे होगा। वहीं इस तिथि का समापन 22 जून को सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में जून महीने की पूर्णिमा का व्रत 21 जून को रखा जाएगा, लेकिन स्नान दान के लिए 22 जून शुभ रहेगा।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article