अध्यात्म

July Calender 2025: जुलाई में कब है नाग पंचमी, हरियाली तीज और एकादशी? यहां देखें जुलाई 2025 का पूरा कैलेंडर

July Calender 2025 (जुलाई कैलेंडर, व्रत-त्योहार लिस्ट): जुलाई के महीने में ही हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे मुख्य पर्व और त्योहार आते हैं। इसी महीने में सावन भी शुरू होता है। इनकी डेट्स को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती हैं। इसलिए हम आपके लिए जुलाई का पूरा कैलेंडर ही लेकर आए हैं।

Image

july vrat tyohar calender 2025

July Calender 2025 (जुलाई कैलेंडर, व्रत-त्योहार लिस्ट): भारत में हर दिन कोई न कोई व्रत या तीज-त्योहार होते ही हैं, लेकिन जुलाई का महीना सबसे खास है। साल के सातवें महीने यानी जुलाई के महीने में ही सावन की शुरुआत होती है। इस पूरे महीने में महादेव की पूजा होती है। इसके अलावा भी जुलाई के महीने में कई सारे फेस्टिवल आते हैं, जिन्हें हम सेलिब्रेट करते हैं। आइये यहां से हम आपको जुलाई के सारे तीज-त्योहार के बारे में बताते हैं। यहां हर त्योहार की डेट्स, कैलेंडर मौजूद है-

Vrat Tyohar Calender List Of July 2025 -

  • 6 जुलाई- देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत
  • 8 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत,
  • 9 जुलाई -आषाढ़ चौमासी चौदस
  • 10 जुलाई -कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा,आषाढ़ पूर्णिमा
  • 11 जुलाई -सावन की शुरुआत
  • 14 जुलाई – सावन का पहला सोमवार
  • 15 जुलाई- मंगला गौरी व्रत
  • 16 जुलाई – कर्क संक्रांति
  • 21 जुलाई – सावन का दूसरा सोमवार
  • 22 जुलाई- दूसरा मंगला गौरी व्रत, सावन प्रदोष व्रत
  • 23 जुलाई – सावन की शिवरात्रि
  • 24 जुलाई – हरियाली अमावस्या
  • 27 जुलाई – हरियाली तीज
  • 28 जुलाई -सावन का तीसरा सोमवार, विनायक चतुर्थी
  • 29 जुलाई -नाग पंचमी
  • 30 जुलाई को स्कंद षष्ठी
  • 31 जुलाई – तुलसीदास जयंती

जुलाई के खास त्योहार-

जुलाई की शुरुआत के साथ ही सावन की शुरुआत हो रही है। सावन का महीना अपने आप में खास होता है। इसके अलावा इस महीने में हरियाली तीज, नाग पंचमी जैसे खास पर्व आते हैं, जिन्हें बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।
Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article