Janaki Jayanti Vrat Katha: जानकी जयंती व्रत कथा, यहां पढ़ें माता सीता के जन्म की कहानी, जानें सीता अष्टमी की कथा क्या है?

Janati Jayanti Vrat Katha (जानकी जयंती व्रत कथा): आज 9 फरवरी, सोमवार को जानकी जयंती है। इस दिन को सीता अष्टमी भी कहते हैं। इस खास दिन पर यहां दिए व्रत कथा का पाठ करने से जीवन में चल रही वैवाहिक या आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

Janati Jayanti Vrat Katha (जानकी जयंती व्रत कथा): हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती का त्योहार मनाया जाता है। इसे सीता अष्टमी के नाम से भी जानते हैं। माता सीता को आदर्श नारीत्व, धैर्य, त्याग और मर्यादा की प्रतीक माना जाता है। रामायण में उनका जीवन सत्य, सेवा और सहनशीलता का अनुपम उदाहरण है। इसलिए जानकी जयंती केवल जन्मदिन नहीं, बल्कि उनके मूल्यों को याद करने का दिन भी है। आज जानकी जयंती के इसी खास अवसर पर यहां दिए व्रत कथा का पाठ जरूर करें। अगर आपकी शादी में देर हो रही है, या शादी नहीं हो रही है तो इससे अवश्य लाभ मिलेगा। साथ ही अगर आपके वैवाहिक जीवन में समस्या है या आर्थिक तंगी है तो भी आप लाभ पा सकते हैं।

जानकी जयंती व्रत कथा (pc: pinterest)

जानकी जयंती व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, मिथिला की धरती पर कई वर्ष तक पानी की एक बूंद भी नहीं पड़ी थी। राजा जनक का पूरा राज्य पानी के बिना रेगिस्तान बना हुआ था। भयंकर अकाल और सूखे की वजह से मिथिला के लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा था। अपनी भूखे और प्यासी प्रजा को देखकर राजा जनकर जी विचलित से रहने लगे। मिथिला की बिगड़ती हालात को देखकर ऋषियों ने राजा जनक से कहा कि वो सोने की हल खुद खेत में चलाएं, जिससे इंद्रदेव की कृपा उनके राज्य पर हो। इसके बाद जनक जी ने हल से खेत जोतना शुरू किया तभी उनका हल किसी बक्से से टकराया। फिर उन्होंने उस बक्सा को बाहर निकालकर देखा तो उसमें एक बच्ची थी। राजा जनक की उस समय कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने उस बच्ची को गोद ले लिया और उसका नाम सीता रखा। राजा जनक की बेटी होने के कारण उन्हें जानकी जी भी कहा जाता है। इसके अलावा माता सीता को मैथिली और भूमिजा के नाम से भी पुकारा जाता है। दरअसल, भूमि से जन्म लेने की वजह से उनका नाम भूमिजा पड़ा। कहते हैं कि सीता जी के प्रकट होते ही मिथिला राज्य में जमकर बारिश हुई और वहां का सूखा दूर हो गया।

End of Feed