Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती आज, नोट करें सीता अष्टमी की तिथि, मुहूर्त और महत्व

Janaki Jayanti 2026 Date, Sita Ashtami Kab Hai (जानकी जयंती कब है): जानकी जयंती के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाती हैं। साल 2026 ये खास दिन कब है, इसकी सही तारीख आप यहां से जान सकते हैं। इसकी डेट के साथ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में भी बताया गया है।

Janaki Jayanti 2026 Date, Sita Ashtami Kab Hai (जानकी जयंती कब है): जानकी जयंती माता सीता के प्राकट्य का पावन पर्व है, जिसे वैवाहिक सुख, सौभाग्य और आदर्श दांपत्य जीवन के लिए विशेष रूप से मनाया जाता है। जानकी जंयती को ही सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा और व्रत करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम, विश्वास और मधुरता बढ़ती है। तो साल 2026 में जानकी जयंती किस दिन है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां जानकी जयंती के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

जानकी जयंती कब है साल 2026 में? (pc: pinterest)

जानकी जयंती कब है 2026 में?

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 9 फरवरी 2026, को सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, अष्टमी तिथि का समापन 10 फरवरी 2026, को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में 9 फरवरी को जानकी जयंती मनाई जाएगी। सीता अष्टमी कल यानी 9 फरवरी को है।

End of Feed