Jagannath Rath Yatra Images: उड़ीसा के पुरी में हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा का विशाल आयोजन किया जाता है। हिंदू पंचांग अनुसार ये यात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को निकाली जाती है। इस यात्रा के माध्यम से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर में जाते हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति अपनी लाइफ में कम से कम एक बार इस यात्रा में शामिल हो जाता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां हम आपको दिखाएंगे पूरी रथ यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें।
जगन्नाथ से यहां आशय ‘जगत के नाथ’ यानी भगवान विष्णु से है। उड़ीसा में स्थित इनका मंदिर भारत के चार पवित्र धामों में से एक माना जाता है है। हिन्दू मान्यता के अनुसार हर व्यक्ति को अपने जीवन में एकबार ही सही पर जगन्नाथ मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए।

jagannath images hd 1080p
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी शामिल होती हैं। इस यात्रा के दौरान इन तीनों की विधि विधान पूजा की जाती है और तीनों के विशाल रथों को उड़ीसा की सड़कों में निकाला जाता है।

lord jagannath images
बता दें रथ यात्रा में बलभद्र के रथ को ‘तालध्वज’, सुभद्रा के रथ को ‘दर्पदलन’ या ‘पद्म रथ’ तो वहीं भगवान जगन्नाथ के रथ को ‘नंदी घोष’ या ‘गरुड़ ध्वज’ के नाम से जाना जाता है।

Puri Rath Yatra
इस यात्रा का धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक महत्व भी है। धार्मिक दृष्टि से पुरी यात्रा भगवान जगन्नाथ को समर्पित है जो भगवान विष्णु का ही रूप हैं।

puri yatra
कहते हैं इस यात्रा में शामिल हुए भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है यानी जीवन-मरण के चक्र से छुटकारा मिल जाता है।
