August 2026 Surya Grahan Fact Check: कुछ समय में सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगेगा, जब पूरी दुनिया में करीब साढ़े छह महीने के लिए अंधेरा छा जाएगा। अब सवाल ये है कि ये सूर्य ग्रहण लगेगा, क्या अगस्त 2026 में ही सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा, क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका विशेष धार्मिक प्रभाव क्या होगा। आइए इस फैक्ट चेक में जानते हैं कि क्या वास्तव में अगस्त 2026 में कोई ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। जानें कि सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण आखिर कब लगेगा।
क्या अगस्त 2026 में लगेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण
अगस्त 2026 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण
खगोल विज्ञान के अनुसार साल 2026 में पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा। यह एक Total Solar Eclipse होगा, यानी कुछ क्षेत्रों में चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक देगा और दिन में कुछ मिनटों के लिए अंधेरा जैसा माहौल बन जाएगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसकी पूर्ण अवस्था मुख्य रूप से आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में देखी जा सकेगी।
वहीं भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण शाम के समय पड़ेगा, जिसकी वजह से भारत में यह नजर नहीं आएगा। यही वजह है कि धार्मिक दृष्टि से भी इसका प्रभाव भारत में मान्य नहीं माना जाएगा।
क्या अगस्त 2026 में लगेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण
यहीं सबसे बड़ा भ्रम पैदा हो रहा है। दरअसल सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण वाला दावा 12 अगस्त 2026 के ग्रहण के लिए नहीं, बल्कि 2 अगस्त 2027 को लगने वाले सूर्य ग्रहण के लिए किया जा रहा है।
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक 2 अगस्त 2027 को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण बेहद खास होगा, क्योंकि इस दौरान लगभग 6 मिनट 23 सेकंड तक के सूर्य रहेगी। इतनी लंबी अवधि का पूर्ण सूर्य ग्रहण बहुत कम देखने को मिलता है और अवधि के अनुसार यह इस सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि आमतौर पर पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल 2 से 3 मिनट तक ही रहता है।
इसी वजह से 2027 का ग्रहण हाल के दशकों के सबसे लंबे दिखाई देने वाले सूर्य ग्रहणों में शामिल माना जा रहा है। यह अफ्रीका, मध्य पूर्व और कुछ यूरोपीय हिस्सों में शानदार रूप से दिखाई देगा।
क्या सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा
2 अगस्त 2027 को लगने वाला ऐतिहासिक सूर्य ग्रहण पूरी दुनिया में अभी से चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि यह ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं। तो बता दें कि 2 अगस्त 2027 का पूर्ण सूर्य ग्रहण देश में नहीं दिखेगा, लेकिन कई हिस्सों में लोग इसका आंशिक नजारा जरूर देख सकेंगे। दरअसल, यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार भारत में लगभग दोपहर 3:30 से 5:50 बजे के बीच रहेगा।
इस आधार पर शाम के समय आसमान में सूर्य का एक हिस्सा चंद्रमा से ढका हुआ नजर आएगा, जिससे कुछ समय के लिए पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में भी नजर आएगा।
क्यों खास होते हैं पूर्ण सूर्य ग्रहण
पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है। यह घटना वैज्ञानिकों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसके दौरान सूर्य के बाहरी वातावरण यानी कोरोना का अध्ययन किया जाता है।
