अध्यात्म

भूलकर भी बच्चों को ना दें ऐसा नाम, जानिए बच्चों का नाम कैसे चुनें, गलत नाम से हो ना जाए नुकसान

Names to avoid for child: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बच्चों का नाम देवी-देवताओं, नक्षत्रों, ऋषियों या अत्यधिक शक्तिशाली पौराणिक पात्रों के नाम पर रखने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

Image

बच्चों के लिए अशुभ होते हैं ऐसे नाम (AI Image)

Names to avoid for child: हिंदू धर्म में बच्चे का नाम का काफी महत्व है। मान्यता है कि जैसा नाम होता है उसका स्वभाव, ऊर्जा और भविष्य भी होता है। यही वजह है कि नामकरण संस्कार को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ नाम ऐसे होते हैं जिन्हें बच्चों को देने से बचने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि गलत नाम का असर व्यक्ति के जीवन और मानसिकता पर भी पड़ सकता है।

बच्चों का नाम रखने में इन बातों का हो ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बच्चों का नाम देवी-देवताओं, नक्षत्रों, ऋषियों या अत्यधिक शक्तिशाली पौराणिक पात्रों के नाम पर रखने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। इसकी सबसे बड़ी वजह सम्मान और ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है। कई विद्वानों का मानना है कि जिन नामों की पूजा की जाती है, उन्हें सामान्य जीवन में बार-बार पुकारना उचित नहीं माना जाता।

उदाहरण के तौर पर कुछ लोग बच्चों का नाम सीधे भगवान शिव, विष्णु या ब्रह्मा के नाम पर रखने से बचते हैं। इसके बजाय उनके दूसरे रूपों या उनसे जुड़े अर्थपूर्ण नामों को चुना जाता है। माना जाता है कि अत्यधिक पूजनीय नामों का गलत उच्चारण या अनादर से उपयोग धार्मिक दृष्टि से ठीक नहीं होता।

सोच समझकर रखें ऋषि मुनियों के नाम

इसी तरह ऋषि-मुनियों के नाम भी बहुत सोच-समझकर रखने की सलाह दी जाती है। हिंदू परंपरा में ऋषियों को ज्ञान और तपस्या का प्रतीक माना गया है। इसलिए उनके नाम का भार हर व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के अनुरूप नहीं माना जाता।

नक्षत्रों का नाम रखने से पहले सोच लें

ज्योतिष शास्त्र में भी नाम को ग्रहों और नक्षत्रों से जोड़ा गया है। कई लोग जन्म नक्षत्र के आधार पर बच्चे का नाम रखते हैं, लेकिन कुछ विशेष नक्षत्रों या अशुभ माने जाने वाले शब्दों से जुड़े नामों से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि नाम का कंपन यानी वाइब्रेशन व्यक्ति की मानसिक स्थिति और भाग्य को प्रभावित कर सकता है।

नकारात्मकता दिखाने वाले नाम

इसके अलावा ऐसे नाम भी नहीं रखने चाहिए जिनका अर्थ नकारात्मक हो या जो क्रोध, दुख, युद्ध या विनाश का प्रतीक हों। आजकल ट्रेंड और यूनिकनेस के चक्कर में कई बार लोग बिना अर्थ जाने नाम चुन लेते हैं, जबकि शास्त्रों में नाम का अर्थ सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।

कैसा हो बच्चे का नाम

विशेषज्ञों के अनुसार बच्चे का नाम ऐसा होना चाहिए जिसका अर्थ सकारात्मक, प्रेरणादायक और शुभ हो। नाम सरल, मधुर और बोलने में सहज होना चाहिए। माना जाता है कि अच्छा नाम व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक असर डालता है।

हमें हमेशा याद रखना होगा कि हिंदू परंपरा में नाम को संस्कार का हिस् भीसा माना गया है। यही कारण है कि नाम चुनते समय धर्म, अर्थ और सकारात्मकता. तीनों बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article