How Do You Know Your Rashi (कैसे पता करें अपनी राशि): ज्योतिष शास्त्र अनुसार दो तरह की राशि होती है। एक सूर्य राशि और एक चंद्र राशि। चंद्र राशि को ही हमारी जन्म राशि माना जाता है। बच्चे के जन्म के समय सूर्य जिस राशि में स्थित होता है वही उस बच्चे की सूर्य राशि कहलाती है। वहीं जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है वो बच्चे की चंद्र राशि कहलाती है। सूर्य एक राशि में एक महीने तक गोचर रहता है वहीं चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदल देता है। पाश्चात्य ज्योतिष विद्वानों अनुसार सूर्य राशि व्यक्ति के वास्तविक स्वभाव को बताती है जबकि चंद्र राशि से व्यक्ति के विचारों और भावनाओं पर विचार किया जाता है। यहां आप जानेंगे पाश्चात्य ज्योतिष और वैदिक ज्योतिष अनुसार क्या है आपकी सूर्य राशि।
How Do You Know My Zodiac Sign
वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य राशि
| जन्म तिथि | राशि |
| 14 अप्रैल - 14 मई | मेष राशि |
| 15 मई - 14 जून | वृषभ राशि |
| 15 जून - 17 जुलाई | मिथुन राशि |
| 18 जुलाई - 16 अगस्त | कर्क राशि |
| 17 अगस्त - 16 सितंबर | सिंह राशि |
| 17 सितंबर - 17 अक्टूबर | कन्या राशि |
| 18 अक्टूबर - 16 नवंबर | तुला राशि |
| 17 नवंबर - 15 दिसंबर | वृश्चिक राशि |
| 16 दिसंबर - 15 जनवरी | धनु राशि |
| 16 जनवरी - 12 फरवरी | मकर राशि |
| 13 फरवरी - 14 मार्च | कुंभ राशि |
| 15 मार्च - 13 अप्रैल | मीन राशि |
पाश्चात्य ज्योतिष अनुसार सूर्य राशि
| जन्म तिथि | राशि |
| 21 मार्च - 19 अप्रैल | मेष |
| 20 अप्रैल - 20 मई | वृषभ |
| 21 मई - 21 जून | मिथुन |
| 22 जून - 22 जुलाई | कर्क |
| 23 जुलाई - 22 अगस्त | सिंह |
| 23 अगस्त - 22 सितंबर | कन्या |
| 23 सितंबर - 23 अक्टूबर | तुला |
| 24 अक्टूबर - 22 नवंबर | वृश्चिक |
| 23 नवंबर - 21 दिसंबर | धनु |
| 22 दिसंबर - 19 जनवरी | मकर |
| 20 जनवरी - 18 फरवरी | कुंभ |
| 19 फरवरी - 20 मार्च | मीन |
चंद्र राशि कैसे निकाली जाती है
चंद्र राशि निकालने के लिए जातक की जन्म तारीख, जन्म समय और जन्म स्थान की जरूरत होती है। इन सभी चीजों को बारीकी से देखकर चंद्र राशि पता लगाई जाती है। भारतीय ज्योतिष में चंद्र राशि का ज्यादा महत्व माना जाता है। इसी के आधार पर कुंडली तैयार की जाती है और भविष्यवाणी भी चंद्र राशि के आधार पर ही की जाती है।
