अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 30 October 2022: आज वृष, कर्क समेत इन राशियों को धन लाभ के प्रबल आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 07:01 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 October 2022: रविवार का दिन कई राशि वालों के लिए खुशनुमा साबित होगा। यहां जानें राशि अनुसार अपना दैनिक राशिफल।

Image

Horoscope Today, 30 October 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज मूल नक्षत्र है तथा चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। मङ्गल मिथुन व चन्द्रमा गुरु की राशि में रहकर युवाओं की लव लाइफ को बेहतर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष- आज चन्द्रमा का भाग्यभाव में व सूर्य का इस राशि से सप्तम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अनार का दान करें। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

वृष- आज का दिन शिक्षा में विशेष सफलता का है। सूर्य के खष्ठम गोचर से धन का आगमन हो सकता है। बैंकिंग,आईटी व मीडिया से जुड़े लोग जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मिथुन- मङ्गल का इस राशि में,सूर्य का इस राशि से पँचम व चन्द्रमा का सप्तम गोचर सफलता कारक है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का खष्ठम गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। बैंकिंग,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

सिंह-आज सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का पँचम व मङ्गल का एकादश गोचर मंगलमय है। पॉलिटीक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

कन्या- चन्द्रमा चतुर्थ व मङ्गल इसी राशि से दशम यानि कर्म भाव में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

तुला- सूर्य का इस राशि में व चन्द्रमा का धनु में व शनि का पँचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व सफेद रंग शुभ है। दान पुण्य करें।

वृश्चिक- आज सूर्य का तुला गोचर राजनीति में सफलता तो वहीं व्यवसाय में संघर्ष देगा। वृश्चिक व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। अपराजिता का पेड़ लगाएं।

धनु- आज सूर्य सप्तम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर छात्रों के लिए अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य तुला तथा चन्द्रमा द्वादश व -मङ्गल मिथुन में हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

कुंभ- आज का दिन राजनीति में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,तुला राशि के सूर्य व धनु के चन्द्रमा व मिथुन के मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

मीन- आज जांब में अष्टम सूर्य व चतुर्थ मङ्गल- तथा दशम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे किसी विवाद को समाप्ति दे सकता है।हेल्थ के प्रति सचेत रहें।नारंगी व लाल रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।वैवाहिक जीवन से खुश रहेंगे।अन्न दान करते रहें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article