अध्यात्म

आज का दिन मिथुन, कर्क समेत इन 5 राशियों के लिए है शानदार, देखें अपना आज का राशिफल

नवंबर का आखिरी दिन मिथुन और कर्क राशि वालों की करियर लाइफ के लिए शानदार रहेगा। इसके अलावा सिंह राशि वालों को भी आज उच्चाधिकारी की सहायता से कामयाबी मिलेगी। यहां जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल।

Image

Horoscope 30 November 2023 In Hindi

आज नवंबर का आखिरी दिन है। ये दिन कुछ राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। तो कुछ राशि के लोगों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मेष जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी। तो वृषभ राशि वालों को कार्यस्थल पर सावधानी से काम लेना होगा। मिथुन राशि वालों को आज का दिन नौकरी में कई नवीन अवसरों को देने वाला साबित होगा। तो कर्क राशि वालों की लव लाइफ में आज नया मोड़ आएगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल यहां।

Aaj Ka Rashifal 30 November 2023 In Hindi (आज का राशिफल हिंदी में)

मेष राशि

आज व्यावसायिक सफलता मिलेगी। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल कहीं बाहर डिनर पर रहेंगे। फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान करना श्रेयष्कर है।

शुभ रंग- लाल व पीला।

आज का शुभ अंक- 01 व 03

वृषभ राशि

नौकरी में कार्यस्थल पर विवादों का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। छात्र मेहनत करें व संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय- गाय को केला खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।

शुभ रंग- नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक- 03 व 09

मिथुन राशि

आज का दिन नौकरी में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। परिवर्तन भी सम्भव है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के पॉवर सेक्टर, रियल स्टेट या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग- हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक- 05 व 07

कर्क राशि

नित नयी सफलता मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। व्यवसाय कुछ संघर्षमय रहेगा।

आज का उपाय- सूर्योपासना जरूरी है। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग- सफेद व लाल

आज का शुभ अंक- 03 व 09

सिंह राशि

नौकरी में किसी कर्क राशि के उच्चाधिकारी की सहायता से कामयाबी मिलेगी। छात्र करियर में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। व्यवसाय को सही दिशा दें।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक- 03 व 09

कन्या राशि

आपको अपने व्यवसाय को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। जॉब की अग्रिम योजनाओं को टालें मत। समय पर सही निर्णय करें। यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय- शिवलिंग को शहद व गंगा जल अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

आज का शुभ अंक- 04 व 07

तुला राशि

आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक लाभान्वित होंगे। लाइफ स्टाइल सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है। जॉब से खुश रहेंगे।

आज का उपाय- घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- आसमानी व लाल।

आज का शुभ अंक- 04 व 08

वृश्चिक राशि

बिजनेस बेहतर होगा। आप खुद के विश्वास व आत्मबल को स्ट्रॉन्ग करें। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

आज का उपाय- माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ अंक- 02 व 06

आज का शुभ रंग- पीला व नारंगी

धनु राशि

आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान करते रहें।

शुभ अंक- 03 व 09

आज का शुभ रंग- पीला व नारंगी

मकर राशि

जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सूर्य के द्रव्य मसूर की दाल व गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक- 04 व 06

कुंभ राशि

आप व्यवसाय को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अन्न-कम्बल का दान करें।

शुभ अंक- 03 व 08।

आज का शुभ रंग- सफेद व आसमानी

मीन राशि

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में किसी नवीन कार्य के प्रयास में रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।

आज का उपाय- पीले ऊनी वस्त्रों के दान से दैहिक समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग- लाल व पीला।

आज का शुभ अंक- 02 व 09

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article