अध्यात्म

Free Horoscope Today, 11 March 2023: मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा बढ़िया, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2023, 06:05 AM IST

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 11 March 2023 in Hindi: कहते हैं कि जिन पर शनि देव की कृपा बरसती है वो लोग खूब तरक्की करते हैं, वहीं जिनसें शनि नाराज हो जाते हैं उन्हें तमाम कष्टों का सामना करना पड़ता है। आज का राशिफल कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आज कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर शनि की बुरी नजर पड़ सकती है।

Image

Free Horoscope Today, 11 March 2023

Photo : iStock

ज्योतिषी चिराग दारूवाला

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 March 2023: आज यानी शनिवार का दिन शनि देव (Shani Dev) की उपासना का विशेष दिन होता है। कहते हैं कि जिन पर शनि देव की कृपा बरसती है वो लोग खूब तरक्की करते हैं, वहीं जिनसें शनि नाराज हो जाते हैं उन्हें तमाम कष्टों का सामना करना पड़ता है। आज का राशिफल कुछ राशियों के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आज कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर शनि की बुरी नजर पड़ सकती है। जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal, यहां पढ़ें आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

करुणा एक ऐसा गुण है जो आपके पास है और यह व्यवसाय में आपको लाभ देगा। आप लगातार ऐसा निर्णय लेगें जिससे अापके पुराने काम समय पर काम पूरे हो जाएगें। शि‍क्षा थोड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ सकती है, इसलिए सावधान रहें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आपको शुक्र सुख और बहुमुखी प्रतिभा देगा। दिन में शांति बनाए रखने की कोशिश करें, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ अंक : 14

शुभ रंग : हरा

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आज आपको काम में संयम बरतना चाहिए और छल-कपट करने से बचना चाहिए क्योंकि इसके नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। आज आप अपने संबंधों को लेकर असमंजस में रह सकते हैं ।आप अपने स्वास्थ्य के मामले में ठीक महसूस करेंगे। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको अपने दैनिक आहार पर ध्यान देना चाहिए।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : क्रीम

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को फायदा होगा आज आपका काम बन जाएगा। दोपहर तक कोई यात्रा कर सकते हैं। बृहस्पति इस समय आपके सप्तम भाव में है, जो दर्शाता है कि आज आपका रोमांटिक जीवन फलने-फूलने की संभावना है। विवाह के बारे में आज बातचीत हो सकती है।आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ अंक : 19

शुभ रंग : गुलाबी

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज का दिन नए रोमांच से भरपूर रहेगा। निस्संदेह आज आप कई लोगों से मिलेंगे । किसी घटना का आपके कार्य विकल्पों पर प्रभाव पड़ेगा। बैंकिंग उद्योग और निवेश फर्म में निवेश करने से बचें। आपका रोमांटिक जीवन आज सुखी रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा, आज दूरस्थ स्थानों पर जाने से बचें।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : नीला

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आज आप थोड़ा उदास हो सकते हैं जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, कुछ घटनाओं के प्रति आपकी उदासीनता बढ़ती जाएगी। अपनी चिंताओं को अपने विचारों से बाहर निकालने का प्रयास करें। अपने सहयोगियों और सहकर्मियों के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं । जीवनसाथी के साथ ब‍हस हो सकती है।आज अपने खर्चो पर नियत्रंण रखें।

शुभ अंक : 10

शुभ रंग : लाल

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Ka Kanya Rashifal)

कार्यक्षेत्र में आज आपको सरहाना मिलेगी । काम को लेकर चिंता न रखें अपने खर्चों को कम करें। आपका जीवनसाथी आज आपको अपने करियर के उद्देश्यों से काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आज आपकी सेहत को लेकर ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : नीला

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आपका दिन कई संभावनाओं और सुखों से भरा रहेगा।आप अपने लिए बेहतरीन विकल्प चुनने में सक्षम होंगे। आपके भरोसेमंद व्यवहार के परिणामस्वरूप आपको अच्‍छे अवसर मिलेगें। शेयर बाजार में व्यापार करने के लिए बहुत अच्छा समय है। रोमांटिक जीवन अच्छा होता दिख रहा है। सेहत के मामले में आज आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : ग्रे

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchika Rashifal)

आज का आपका व्यावसाय सुचारू रूप से चलेगा। सहनशक्ति बनाए रखें आप आज अपने फैसलों का मूल्यांकन करेंगे और पुराने काम निपटा लेगें।बुध आज आपकी राशि के अनुकूल भाव में गोचर करेगा, इसलिए आपको इस अवसर का उपयोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में करना चाहिए। आपका स्वास्थ्य आज बे‍हतर रहेगा।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : सफेद

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

आज वेतन वृद्धि हो सकती है। साथ ही स्टॉक् खरीदने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। कुछ निजी संपत्ति और वित्तीय चिंताओं को लेकर परेशान रह सकते हैा शांत रहने की कोशिश करें। आप आज किसी के लिए अपने प्यार का इज़हार करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : हल्का नीला

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

भगवान चंद्रमा की आज आप पर विशेष कृपा होगी। आप अपने कार्यों को लेकर तनाव में रह सकते हैं, लेकिन तनाव न लें चीजों को धीरे-धीरे और सावधानी से हैंडल करें। आपका कार्यक्षेत्र व्यस्त रहेगा दोपहर में हल्का माइग्रेन हो सकता है आज आपकी सेहत को देखभाल की जरूरत है।

शुभ अंक : 18

शुभ रंग : हरा

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

आज अधिक धन का निवेश न करें लेन –देन में सावधानी बर‍तने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर खास ध्‍यान देने की जरूरत है । जीवनसाथी के साथ अच्‍छा समय रहेगा । चिंता न करें दिन के अंत में दिन खुशनुमा हो जाएगा।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : वायलेट

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आप दबाव में भी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने में सक्षम होंगे। दूसरों का दिल जीतने के लिए अत्यधिक प्रयास करने के बजाय वास्तविक बनें। आपका रोमांटिक रिश्ता आज मजबूत रहेगा क्योंकि आपका जीवनसाथी आपके सभी प्रयासों में आपका साथ देगा।स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखने की जरूरत है। रूटीन चैकअप जरूर लें।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : ब्राउन

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article