Holika Dahan Upay: रंगों और उत्साह से भरा त्योहार होली इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। रंगवाली होली (Rangwali Holi) से एक दिन पहले किया जाता है होलिका दहन। जो हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा (Falgun Purnima) को आता है। कहते हैं होलिका दहन करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। होलिका दहन पर लकड़ियों को एकत्रित कर आग जलाई जाती है और फिर इस अग्नि में गाय के गोबर से बने उपले, गेहूं की बालियां, तिल, गुड़ डाला जाता हैं। कहते हैं कि जिस प्रकार भगवान ने होलिका की बुराई का इस अग्नि में अंत किया था उसी प्रकार इस दिन होलिका दहन करने से हर प्रकार की बुराई और नकारात्मकता का अंत होता है।
होलिका दहन की राख बेहद ही पवित्र मानी जाती है। कहते हैं होलिका दहन की राख घर में रखना बेहद शुभ फलदायी होता है। वहीं होलिका की अग्नि में कुछ चीजें डालने से घर में सुख शांति और आर्थिक समृद्धि भी मिलती है। जानिए होलिका दहन के उपाय।
होलिका दहन टोटके (Holika Dahan Totke)
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए : अगर आपके घर में लम्बे समय से आर्थिक तंगी चल रही है या आया हुआ धन घर पर टिकता नहीं तो होलिका दहन के दिन ये उपाय करें। दो बताशे लें उसे घी में भिगो लें , दो लौंग और एक पान का पत्ता इन सभी चीजों को जल्दी हुई होलिका की अग्नि में डाल दें । धन संबंधी सभी परेशानी जल्दी दूर होगी।
चंदन की लकड़ी: होलिका दहन की अग्नि में चंदन की लड़की डालने से आर्थिक तंगी दूर होने की मान्यता है। साथ ही घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।
तिल: होलिका दहन पर अग्नि में तिल डालते हुए भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए इससे घर में समृद्धि आती है। गृह कलेश दूर होता है।
सरसों के दाने: होलिका की अग्नि में काले सरसों के दाने डालने से घर में सकारात्मकता आती है और बुराई का नाश होता है।
गेहूं की बालियां: होलिका दहन करते हुए अग्नि में गेहूं की कच्ची बालियां डालने से घर पर लक्ष्मी आती है ।
इलायची और कपूर: होलिका अग्नि में हरी इल्याची और कपूर की आहुति देने से पुरानी से पुरानी बीमारी ठीक होती है और घर में सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
