Banke Bihari and Dwarkadhish Temple Holi: होली के मौके पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की होली देखने लायक होती है, इस बार भी वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा है और हर कोई अपने प्रिय राधेकृष्ण के प्रेम रंग में सराबोर नजर आ रहा है।
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में होली के त्योहार के मौके पर लाखों की तादाद में भक्त पहुंच रहे हैं जिससे मंदिर के अंदर भारी भीड़ नज़र आ रही है और इस खास त्यौहार पर मंदिर में भगवान का प्रसादी रंग और गुलाल भक्तों पर फेंका जाता है। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी होली का आनंद लिया और होली के रसिया गीतों पर थिरकते हुए नजर आए।
वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी रंगभरी एकादशी
मथुरा में रंगभरी एकादशी के साथ ही मंदिरों में होली शुरू हो गई थी, शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर, श्री कृष्ण जन्मभूमि और द्वारकाधीश मंदिर में रंगों की होली शुरू हो गई, दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की परिक्रमा की और एक दूसरे से जमकर होली खेली। गौर हो कि वर्ष की सबसे बड़ी एकादशी को रंगभरी एकादशी के रूप में जाना जाता है और इस दिन से ही ब्रज के मंदिरों में रंगों से होली की शुरुआत हो जाती है।
