अध्यात्म

Holika Dahan 2023 Muhurat: उत्तर प्रदेश में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 7, 2023, 07:08 AM IST

Holi And Holika Dahan 2023 Date: इस बार होली (Rangwali Holi) और होलिका दहन (Holika Dahan) की डेट को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं तो यहां जानिए 2023 में किस दिन किया जाएगा होलिका दहन तो कब खेली जाएगी रंग वाली होली।

Image

होलिका दहन 2023 और होली 2023 की सटीक डेट यहां जानें

Holi And Holika Dahan 2023 Date: मार्च का महीना आते ही रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस खास अवसर पर लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान तैयार करते हैं। इस त्योहार का मुख्य व्यंजन (Holi Dishes) होता है गुजिया (Gujiya)। बता दें इस साल होली यानी धुलंडी (Dhulandi) 8 मार्च को खेली जाएगी। लेकिन होलिका दहन किस दिन किया जाएगा इस बात को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। जानिए होलिका दहन की सही तारीख।

दरअसल होलिका दहन को लेकर कन्फ्यूजन इसलिए है क्योंकि बनारस के काशी विश्वनाथ (Banaras Kashi Vishwanath) और उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Ujjain Mahakaleshwar Temple) में 6 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन (Mathura-Vrindavan) में 7 मार्च को होली जलेगी। यानी कहीं 6 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा तो कहीं 7 मार्च को। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस बार पूर्णिमा (Purnima) तिथि दो दिन रहेगी।

Holika Dahan Muhurat, 7 March 2023 (होलिका दहन मुहूर्त 7 मार्च 2023)

बता दें कई जगह 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। तो अगर आप भी 7 मार्च को होलिका दहन करने की सोच रहे हैं तो इस दिन होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 06:24 से 08:51 तक रहेगा।

UP Mein Holika Dahan Kab Hai 2023 (यूपी में होलिका दहन कब है 2023)

उत्तर प्रदेश में होलिका दहन कहीं 6 मार्च को किया जाएगा तो कहीं 7 मार्च को किया जाएगा। बता दें ये दोनों ही दिन होली जलाने के लिए शुभ रहेंगे।

UP Mein Holi Kab Hai 2023 (यूपी में होली कब है 2023)

उत्तर प्रदेश में रंग वाली होली 8 मार्च को ही खेली जाएगी।

Holika Dahan 2023 Date India (देश में कहां, कब जलेगी होली)

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अधिकतर जगहों पर 6 और 7 की दरमियानी रात को होली जलाई जाएगी। पंजाब, हरियाणा, रांची और उत्तर प्रदेश में 6 और 7 मार्च यानी दोनों ही दिन होलिका दहन किया जाएग। वहीं, गुजरात, दिल्ली, पटना और हिमाचल में 7 की शाम को होलिका दहन होगा। वहीं देशभर में रंग वाली होली 8 मार्च को मनेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article