Holi 2023 Date: इस साल होलिका दहन (Holika Dahan) 7 मार्च को किया जाएगा तो 8 मार्च को रंगवाली होली (Rangwali Holi) खेली जाएगी। ज्योतिष अनुसार इस साल की होली यानी धुलंडी (Dhulandi) और भी ज्यादा खास होने वाली है। क्योंकि इस मौके पर दो बड़े ग्रह शनि और गुरु का अद्भुत संयोग जो देखने को मिलेगा। इस अद्भुत संयोग से 4 राशियों की किस्मत चमक उठेगी।
दरअसल होली के अवसर पर 30 साल बाद शनि अपनी स्वराशि कुंभ में मौजूद रहेंगे वहीं 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि मीन में विराजित रहेंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में त्रिग्रही योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो होली पर ऐसी स्थिति पूरे 30 साल बाद फिर से बनने जा रही है। जानते हैं इस संयोग से किन राशियों के सुखों में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
होली के इस पावन अवसर पर ये अद्भुत संयोग वृषभ राशि वालों को जबरदस्त लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। आपके सारे सपने पूरे होंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को भी तगड़ा मुनाफा होने के प्रबल आसार रहेंगे। निवेश के लिए भी समय उत्तम है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आपका भाग्योदय होना निश्चित है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
इस संयोग का आपके ऊपर भी बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। मकान बनवाने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी। करियर में शानदार लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
होली पर बनने वाले इस संयोग से आपकी किस्मत भी चमक जाएगी। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस में तगड़ा लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
