Holashtak 2023: होलाष्टक शुरू, अब आठ दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 27, 2023, 02:50 PM IST

Holashtak 2023 Start Date: होलिका दहन (Holika Dahan) से 8 दिन पहले की अवधि को होलाष्टक के नाम से जाना जाता है। ये हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होकर होलिका दहन तक चलते हैं। इस दौरान सभी मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।

Holashtak 2023 Starting Date: सनातन धर्म के लोकप्रिय पर्व होली के 8 दिन पहले से होलाष्टक लग जाते हैं। होलाष्टक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होते हैं और वे होलिका दहन तक चलते हैं। इस साल होलाष्टक 27 फरवरी से लग रहे हैं। हालांकि, यह समय अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा के लिए अतिउत्तम माना जाता है। लेकिन इस दौरान सभी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। माना जाता है कि अगर कोई इन दिनों शुभ कार्य करता है तो उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए अब ये भी जान लेते हैं कि होलाष्टक के दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए। साथ ही इस साल होलाष्टक कब से कब तक रहेगा ये भी जान लेंगे।

Holashtak 2023 (1)

होलाष्टक हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होकर होलिका दहन तक चलते हैं

कब से शुरू हैं होलाष्टक?(Holashtak 2023 Date):

हर साल होलाष्‍टक फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि से शुरू होकर होलिका दहन तक चलता है। जो कि इस साल 27 फरवरी को शुरू हो रही है और 07 मार्च 2023 को होलिका दहन के साथ समाप्त हो जाएगा। यह पूरे 8 दिनों तक चलता है।

End of Feed