अध्यात्म

Hindu New Year 2024 Date: हिंदू नव वर्ष कब मनाया जाता है, जानिए 2024 में कब से होगी शुरूा

Hindu Nav Varsh 2024 (हिंदू नव वर्ष 2024 कब है): ग्रेगोरियन कैलेंडर में नया साल 1 जनवरी से शुरू होता है। लेकिन हिंदुओं का नव वर्ष 1 जनवरी नहीं बल्कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। जानिए 2024 में हिंदू नव वर्ष कब से शुरू हो रहा है।

Image

Hindu New Year 2024 Date

Hindu Nav Varsh 2024 (हिंदू नव वर्ष 2024 कब है): हिंदुओं का नया साल 9 अप्रैल 2024 से शुरू होगा। हिंदू पंचांग अनुसार ये विक्रम संवत 2081 होगा। मान्यता है कि भगवान शिव के कहने पर चैत्र शुक्ल पक्ष की पहली तारीख को भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इसलिए ही इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत मानी जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तिथि मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ती है। यानी हिंदुओं का नया साल जनवरी में नहीं बल्कि मार्च या अप्रैल में शुरू होता है।

2024 में हिन्दू नव वर्ष मंगलवार से आरंभ हो रहा है, इसलिए नए सम्वत् के स्वामी मंगल होंगे। इस संवत्सर का नाम पिंगल है और वर्ष 2081 है। हिंदू नव वर्ष के पहले दिन से ही चैत्र नवरात्रि पर्व शुरू होता है। साथ ही इस दिन गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयन्ती और युगादी पर्व भी मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा का पर्व मुख्यतः महाराष्ट्र में हिन्दू नववर्ष के आरंभ की खुशी में मनाया जाता है।

हिंदू नव वर्ष 2024 तारीख (Hindu Nav Varsh 2024 Date)

हिंदू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। पंचांग अनुसार ये तिथि 9 अप्रैल 2024, मंगलवार के दिन पड़ रही है। इस तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल 2024 की रात 11 बजकर 52 मिनट से होगी और समाप्ति 9 अप्रैल 2024 की रात 8 बजकर 33 मिनट पर होगी। Nostradamus Predictions 2024

हिंदू नव वर्ष क्यों मनाया जाता है (Why Hindu Nav Varsh Celebrated)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार हिंदू नव संवत्सर संसार की उत्पत्ति का पहला दिन माना जाता है। कहते हैं इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी। सूर्य देव का उदय भी इसी दिन हुआ था। भगवान राम ने बालि का वध भी इसी दिन किया था। तमिलनाडु में हिंदू नव वर्ष को पुथंडु, असम में बिहू, पंजाब में वैसाखी, उड़ीसा में पना संक्रांति और पश्चिम बंगाल में नबा वर्षा के नाम से जाना जाता है।

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article