राशिफल

वार्षिक राशिफल 2024: नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, यहां जानें आपके लिए ये नया साल कैसा रहेगा

Varshik Rashifal 2024 (वार्षिक राशिफल 2024) , Yearly Horoscope 2024: राशिफल अनुसार नया साल 2024 मेष, वृषभ, मिथु, कर्क और सिंह राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए शानदार रहेगा। तो वहीं कन्या और तुला वालों के अटके काम होंगे पूरे। यहां जानिए सभी 12 राशियों का 2024 का विस्तृत राशिफल।

Image

Yearly Rashifal 2024 In Hindi

Varshik Rashifal 2024 , वार्षिक राशिफल 2024, Yearly Horoscope 2024 In Hindi: पंचांग अनुसार नव वर्ष 2024 पौष माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से शुरू हो रहा है। इस समय नक्षत्र मघा, योग आयुष्मान, सूर्य राशि धनु और चंद्र राशि सिंह रहेगी। नये साल से एक दिन पहले ही गुरु मार्गी हो जाएंगे। साथ ही इस दौरान कुलदीपक राजयोग भी बनेगा। कुल मिलाकर नये साल की शुरुआत बेहद शुभ होगी। जिसका लगभग सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना रहेगी। अब जानिए सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2024 हिंदी में।

Varshik Rashifal 2024 In Hindi (वार्षिक राशिफल 2024) , Yearly Horoscope 2024

मेष राशिफल 2024 (Mesh Rashifal 2024/Aries Horoscope 2024)

नया साल मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल और बेहतर होगी। पढ़ें पूरा मेष राशिफल

वृषभ राशिफल 2024 (Vrishabha Rashifal 2024/Taurus Horoscope 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए नए साल में धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस साल घर बनाने से संबंधित कार्य भी पूरे होने के संकेत हैं। बिजनेस डील से लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरा वृषभ राशिफल

मिथुन राशिफल 2024 (Mithun Rashifal 2024/Gemini Horoscope 2024)

मिथुन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। बिजनेस भी इस वर्ष सफलता मिलेगी। कोई नई संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं। पढ़ें पूरा मिथुन राशिफल

कर्क राशिफल 2024 (Kark Rashifal 2024/Cancer Horoscope 2024)

कर्क राशि वालों के नये साल में कई सपने पूरे होंगे। धन प्राप्ति के साथ-साथ समाज में मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पढ़ें पूरा कर्क राशिफल

सिंह राशिफल 2024 (Singh Rashifal 2024/Leo Horoscope 2024)

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति अप्रैल 2024 के बाद सुधरेगी। तब तक धैर्य बनाकर रखना होगा। धन का निवेश भी करेंगे। पढ़ें पूरा सिंह राशिफल

कन्या राशिफल 2024 (Kanya Rashifal 2024/Virgo Horoscope 2024)

कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। धन के आगमन की स्थिति अप्रैल से अगस्त के बीच काफी अच्छी रहेगी। पढ़ें पूरा कन्या राशिफल

तुला राशिफल 2024 (Tula Rashifal 2024/Libra Horoscope 2024)

तुला राशि वालों के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक तौर पर ये साल आपके लिए शानदार रहेगा। स्वास्थ्य सुख भी प्राप्त होगा। पढ़ें पूरा तुला राशिफल

वृश्चिक राशिफल 2024 (Vrishchik Rashifal 2024/Scorpio Horoscope 2024)

नया वर्ष आपके आर्थिक मामलों के लिए शानदार है। इस साल आप खूब पैसा कमाएंगे। आप अपने लिए जमीन या फ्लैट भी खरीद सकते हैं। पढ़ें पूरा वृश्चिक राशिफल

धनु राशिफल 2024 (Dhanu Rashifal 2024/Sagittarius Horoscope 2024)

धन प्राप्ति की दृष्टि से ये साल काफी अच्छा रहेगा। अक्टूबर से दिसंबर के बीच संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं। पढ़ें पूरा धनु राशिफल

मकर राशिफल 2024 (Makar Rashifal 2024/Capricorn Horoscope 2024)

मकर राशि वाले इस साल खूब पैसा कमाएंगे। दिसंबर से अक्टूबर के बीच आपके ऊपर खूब धन वर्षा होगी। इस साल आप धन का सही जगह निवेश करने में भी सफल रहेंगे। पढ़ें पूरा मकर राशिफल

कुंभ राशिफल 2024 (Kumbh Rashifal 2024/Aquarius Horoscope 2024)

ये साल कुंभ राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए शानदार रहेगा। जनवरी और फरवरी हालांकि खूब पैसा खर्च होगा। लेकिन बाद की स्थिति अच्छी है।पढ़ें पूरा कुंभ राशिफल

मीन राशिफल 2024 (Meen Rashifal 2024/Pisces Horoscope 2024)

नए साल में मीन राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस साल आप कोई बड़ा पुरस्कार भी प्राप्त करेंगे। मई से जून तक का समय खर्च भरा रह सकता है। पढ़ें पूरा मीन राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article