अध्यात्म

Nostradamus Predictions 2024 For India: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां 2024 के लिए

2024 Nostradamus Predictions: नये साल को लेकर मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां काफी वायरल हो रही हैं। जानिए 2024 में क्या कुछ होने वाला है।

Image

Nostradamus Predictions 2024 India

Nostradamus Predictions 2024 India (नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां 2024): नया साल दुनिया के लिए कैसा रहेगा, इसे लेकर फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने कई भविष्यवाणियां की हैं। बता दें इससे पहले भी उनकी कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस की बात करें तो वह 16वीं सदी के फ्रांसीसी भविष्यवक्ता थे। उन्होंने अपनी किताब 'लेस प्रोफेटीज' में आने वाले कई सालों तक की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। चलिए अब जानते हैं कि 2024 को लेकर नास्त्रेदमस ने क्या भविष्यवाणियां की हैं।

तबाही को लेकर भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2024 में धरती पर कई जगह सूखा पड़ सकता है और कई जगहों पर भीषण बाढ़ भी आ सकती है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी अनुसार 2024 में खराब मौसम के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने लिखा है, 2024 में आपदाओं के कारण बहुत बड़ा अकाल पड़ेगा।

नया पोप

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी अनुसार 2024 में कैथोलिक ईसाइयों को एक नया पोप मिलेगा। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में लिखा है कि 2024 में एक बहुत बूढ़े पोंटिफ की मृत्यु के बाद कम उम्र का एक रोमन चुना जाएगा।

युद्ध

नास्त्रेदमस ने 'लड़ाई और नौसैनिक युद्ध' की भविष्यवाणी भी की है। उनकी किताब में लिखा कि 'लाल शत्रु भय से पीला पड़ जाएगा और विशाल महासागर को भयभीत कर देगा।' कुछ लोग यहां लाल रंग का मतलब चीन मान रहे हैं क्योंकि उसके झंडे में लाल रंग है। वहीं 'नौसैनिक युद्ध' का मतलब ताइवान द्वीप के साथ चीन का तनाव हो सकता है।

प्रिंस हैरी का किंग बनना

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी अनुसार ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III खुद पर और अपनी पत्नी पर लगातार होते हमलों के कारण गद्दी छोड़ देंगे और प्रिंस हैरी उनकी जगह लेंगे।

बड़ी खोज

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी के अनुसार 2024 में वैज्ञानिक ऐसी खोज करेंगे जो इंसानों की जिंदगी 150 से 170 सालों तक बढ़ा देगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article