Hindu God Locket: कई लोग अपने गले में भगवान का लॉकेट पहनना पसंद करते हैं। लोग ऐसा मानते हैं कि इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। लेकिन हिंदू धर्म शास्त्रों की मानें तो ऐसा करना बिल्कुल गलत है। भगवान पूजनीय होते हैं और इनकी प्रतिमा रखने का एक उचित स्थान होता है। इसलिए ना ही सिर्फ लॉकेट बल्कि भगवान से जुड़ी किसी भी तरह की वस्तु मनुष्य को अपने शरीर पर धारण नहीं करनी चाहिए। हालांकि आप रुद्राक्ष शरीर पर धारण कर सकते हैं। जानिए क्यों नहीं पहनना चाहिए भगवान का लॉकेट।
गले में भगवान का लॉकेट पहनना चाहिए या नहीं?
शरीर पर भगवान का लॉकेट पहनना इसलिए अशुभ माना जाता है क्योंकि हम पूरे दिन अपने शरीर को शुद्ध नहीं रख पाते। सुबह शौच से लेकर खाने-पीने तक हम कई तरह की अशुद्ध चीजों से गुजरते हैं। ऐसे में कई बार हमारे झूठे या गंदे हाथ लॉकेट में लग सकते हैं। इसलिए शरीर पर भगवान से जुड़ी चीजों को पहनने से बचने चाहिए।
खासतौर पर विवाहित लोगों को भगवान का लॉकेट पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि कई बार वैवाहिक संबंध बनाते समय भी लॉकेट गले में होता है जो की ठीक नहीं है और हर बार लॉकेट उतारना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में भगवान का लॉकेट पहनने से बचें। भगवान का लॉकेट बेहद पवित्र होता है और मनुष्य का शरीर कई कारणों से अशुद्ध रहता है। ऐसे में लॉकेट की शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। (पंचामृत बनाने की विधि)
शास्त्रों के अनुसार अशुद्ध हुआ लॉकेट नकारात्मकता फैलाता है। ऐसे लॉकेट को पहनने से सिर्फ अशुभ परिणाम ही प्राप्त हो सकते हैं। इसका ग्रहों पर भी बुरा असर पड़ता है। सकारात्मकता के लिए पहना गया लॉकेट आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। तो इस कारण गले में भगवान का लॉकेट पहनने से मना किया जाता है।
