अध्यात्म

Hartalika Teej Vrat Ke Niyam In Hindi: तीज व्रत कैसे रखते हैं? क्या हैं इसके नियम, प्रेगनेंसी और पीरियड में कैसे रखा जाए ये उपवास

Hartalika Teej Vrat Ke Niyam In Hindi (हरतालिका तीज व्रत विधि इन हिंदी): हरतालिका तीज व्रत के नियम अनुसार अगर ये व्रत एक बार शुरू कर दिया जाए तो इसे बीच में छोड़ना नहीं चाहिए। अगर मासिकधर्म हो रहे हैं तो तब भी ये व्रत किया जाना चाहिए। चलिए जान लेते हैं तीज व्रत के नियम क्या हैं।

Image

Hartalika Teej Vrat Ke Niyam In Hindi

Hartalika Teej Vrat Vidhi In Hindi (हरतालिका तीज व्रत विधि इन हिंदी): इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जा रहा है। ये त्योहार महिलाओं के लिए काफी खास माना जाता है। कहते हैं जो महिला इस कठिन व्रत को पूरी श्रद्धा और नियम के साथ करती है उसके पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। कहते हैं ये व्रत सदियों से चला आ रहा है। इस व्रत में अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। तीज व्रत के नियम (Teej Vrat Ke Niyam) अनुसार व्रत रखने वाली महिलाओं को व्रत के अगले दिन ही पानी पीना चाहिए। चलिए जानते हैं हरतालिका तीज व्रत के नियम क्या है।

हरतालिका तीज व्रत के नियम (Hartalika Teej Vrat Niyam In Hindi)

  • हरतालिका तीज व्रत का सबसे पहला नियम ये है कि ये व्रत निर्जला रखा जाता है। यानी कि इसमें अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है।
  • व्रत के अगले दिन पूजा के बाद ही जल ग्रहण करना चाहिए।
  • मान्यता है कि अगर एक बार जो स्त्री इस व्रत को शुरू कर देती है तो फिर उसे हर साल इस व्रत को करना होता है। इस व्रत को बीच में छोड़ना अशुभ माना जाता है।
  • हरतालिका तीज व्रत के दिन रात में जागकर भजन-कीर्तन और जागरण करना चाहिए।
  • इस दिन व्रती महिलाओं की मिट्टी या बालू से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा करनी चाहिए।
  • हरतालिका तीज व्रत की पूजा विशेष रूप से प्रदोष काल में की जाती है।
  • इस दिन महिलाओं को एक पिटारे में सुहाग की सभी सामग्री रखकर उसे माता पार्वती को अर्पित करना चाहिए।
  • पूजा के अगले दिन ये सुहाग सामग्री दान कर दी जाती है।
  • हरतालिका तीज व्रत रखने वाली महिलाओं को हाथों पर मेहंदी जरूर लगानी चाहिए।
  • इसके अलावा महिलाओं को तीज की पूजा से पहले अच्छे से तैयार होना चाहिए।
  • इस दिन 16 श्रृंगार का विशेष महत्व माना जाता है।

प्रेगनेंसी में हरतालिका तीज व्रत कैसे करें (Pregnancy Me Hartalika Teej Vrat Kaise Kare)

हरतालिका तीज व्रत के नियम प्रेगनेंट औरतों के लिए अलग हैं। वैसे तो डॉक्टर प्रेगनेंसी में व्रत न रखने की ही सलाह देते हैं क्योंकि अगर ठीक से खाया पिया न जाए तो इसका आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन अगर आप फिर भी तीज व्रत रखना चाहती हैं तो इसे निर्जला न रखें। आप व्रत में फलाहार जरूर लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। नारियल पानी, नींबू पानी, फलों का जूस आदि का अच्छे से सेवन करें। इसके अलावा साबूदाना, आलू, कूट्टू ये सब चीजें भी खा सकते हैं।

पीरियड में तीज व्रत कैसे करें (Period Me Teej Vrat Kaise Kare)

पीरियड में भी तीज व्रत नहीं छोड़ना चाहिए। इस दौरान भी आपको विधि विधान व्रत रखना चाहिए। बस इस समय भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें। तीज की पूजा घर की किसी दूसरी महिला से करा लें और मंदिर से दूर बैठकर कथा सुननी चाहिए।

तीज व्रत में क्या खाना चाहिए (Teej Vrat Me Kya Khana Chahiye)

तीज व्रत में कुछ नहीं खाया जाता है क्योंकि ये व्रत बिना अन्न और जल के किया जाता है। लेकिन प्रेगनेंट महिलाओं को ये व्रत खाकर रखना चाहिए नहीं तो उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article