Hariyali Amavasya 2026 Today: हरियाली अमावस्या आज, कैसे करें पितृ पूजा? जानें स्नान-दान और पौधारोपण का शुभ मुहूर्त

Hariyali Amavasya 2026 Today: आज 12 अगस्त 2026 को हरियाली अमावस्या है, जिसे सावन अमावस्या भी कहा जाता है। यहां पर आप आज की अमावस्या की पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानेंगे।

Hariyali Amavasya 2026 Today: हिंदू धर्म में हरियाली अमावस्या को बहुत ही खास माना जाता है, जिसका व्रत हर साल सावन माह की अमावस्या तिथि पर रखा जाता है। इस बार आज 12 अगस्त 2026 की सुबह 1 बजकर 52 मिनट से सावन अमावस्या का आरंभ हुआ है। अमावस्या तिथि आज रात 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आज 12 अगस्त 2026, वार बुधवार को ही सावन अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या मनाई जा रही है। मान्यता है कि आज देवों के देव महादेव और उनकी पत्नी माता पार्वती की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। पितरों की पूजा करने से पितृ दोष का अशुभ प्रभाव कम होता है। इसके अलावा हरियाली अमावस्या पर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पवित्र पेड़ों की पूजा की जाती है और पौधारोपण करने का विधान है।

हरियाली अमावस्या 2026, हरियाली अमावस्या पर आज किस समय करें पूजा

हरियाली अमावस्या पर आज किस समय करें पूजा?

यदि आप भी आज हरियाली अमावस्या पर पूजा-पाठ करना चाहते हैं तो इस दिन के सभी जरूरी शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें। साथ ही आपको आज की पूजा विधि के बारे में पता चलेगा।

End of Feed