Hanuman Jayanti 2024 Tamil Nadu: तमिलनाडु में हनुमान जयंती पर्व मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन मनाया जाता है। तमिल पंचांग अनुसार इस साल ये तिथि 30 दिसंबर 2024 को पड़ी है। यहां इस पर्व को हनुमथ जयन्ती के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि विधान भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। बता दें उत्तर भारत में हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। चलिए जानते हैं तमिल हनुमान जयंती की पूजा विधि, मुहूर्त और फोटोज।
तमिल हनुमान जयंती 2024 (Tamil Hanuman Jayanti 2024 Tamil Nadu Muhurat)
| हनुमथ जयन्थी | 30 दिसंबर 2024, सोमवार |
| अमावसाई तिथि प्रारम्भ | 30 दिसंबर, 2024 को 04:01 ए एम बजे |
| अमावसाई तिथि समाप्त | 31 दिसंबर, 2024 को 03:56 ए एम बजे |
Hanuman Jayanti Images (हनुमान जयंती की फोटोज)

Hanuman Jayanti Images
ॐ हं हनुमते नम:

Hanuman Jayanti 2024 Images
हनुमान जयंती का महत्व (Hanuman Jayanti Ka Mahatva)
तमिल धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान हनुमान का जन्म मार्गशीर्ष अमावस्या के दौरान हुआ था जब मूलम नक्षत्र प्रबल था। इसलिए ही तमिल लोग मार्गशीर्ष अमावस्या पर हनुमान जयंती पर्व मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान हनुमान का जन्म सूर्योदय के दौरान हुआ था - इसलिए इस दिन भोर में ही मंदिरों में आध्यात्मिक प्रवचन शुरू हो जाते हैं जो सूर्योदय के बाद समाप्त होते हैं।

Hanuman Jayanti 2024
तमिल हनुमान जयंती पूजा विधि (Tamil Hanuman Jayanti Puja Vidhi)
इस दिन भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने एक दीया जरूर जलाएं। मूर्ति को माला से सजाएं और साथ ही भगवान को मिठाई का भोग लगाएं। इस दिन हनुमान ंमंदिर भी जरूर जाना चाहिए क्योंकि मंदिरों में हनुमान जयंती पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की मूर्ति पर सिन्दूर का लेप किया जाता है। साथ ही नारियल और विभिन्न प्रकार के फल चढ़ाए जाते हैं। इस दिन भक्त सुबह से शाम तक व्रत रहते हैं।
