Guru Nakshtra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन का खास महत्व है। ज्ञान व बुद्धि के कारक गुरु ग्रह ने आज यानि 13 जून को सुबह 06:27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं। उन लोगों को जीवन में अधिक परेशानी देखने को नहीं मिलती है। गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आइए जानें कौन सी राशि वालों को होगा इससे लाभ।
इन राशि वालों को होगा लाभ
तुला राशि
गुरु नक्षत्र से तुला राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस समय में आपको धन का लाभ होगा। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से आपकी सेहत बेहतर होगी। इसके साथ बिजनेस में भी आपको लाभ देखने को मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातक को गुरु के नक्षत्र बदलने से बहुत लाभ होगा। इस समय में आपकी कोई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। इसके साथ ही आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। जिन लोगों की शादी में देरी आ रही है। उन लोगों का विवाह पक्का हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि को इस समय में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इस समय में आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके अच्छा समय बिता सकते हैं। आपको कारोबार में लाभ देखने को मिल सकता है।
कुंभ राशि
गुरु के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुंभ राशि के जातक के भंडार भरते नजर आएंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन लोगों को नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में प्यार भी बढ़ता नजर आएगा।
