Gupt Navratri 2026: कब से शुरू हो रही हैं गुप्त नवरात्रि 2026, जानिए सही डेट और पूजन का विधान

Gupt Navratri 2026: साल 2026 में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होने जा रही है। यह नवरात्रि बेहद ही खास और गुप्त मानी जाती हैं। यह समय माता की पूजा के लिए बहुत फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में गुप्त नवरात्रि की शुरुअता किस तारीख से हो रही है?

Gupt Navratri 2026: साल 2026 में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार से हो रही है। यह नवरात्रि माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होंगी और 28 जनवरी 2026, सोमवार को नवमी तिथि के साथ समाप्त होंगी। इस तरह माघ गुप्त नवरात्रि पूरे 9 दिन तक रहेंगी। गुप्त नवरात्रि का समय साधना, मंत्र जाप और तांत्रिक उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है, इसलिए इस दौरान देवी शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गुप्त नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है

गुप्त नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है

गुप्त नवरात्रि क्यों होती हैं खास?

गुप्त नवरात्रि सामान्य नवरात्रि से अलग मानी जाती हैं, क्योंकि इनमें पूजा-पाठ को गुप्त रूप से किया जाता है। मान्यता है कि इस दौरान की गई साधना सीधे देवी तक पहुंचती है और साधक को मानसिक, आर्थिक और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। गुप्त नवरात्रि में पूजा विशेष रूप से तंत्र साधना, सिद्धि प्राप्ति, ग्रह दोष शांति और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति के लिए की जाती हैं। इसी कारण ज्योतिष, तंत्र और साधना मार्ग से जुड़े लोग इन नवरात्रियों को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं।

End of Feed