अध्यात्म

Goga Navami 2023: गोगा नवमी पर करें जाहरवीर के इन मंत्रों का जाप, मिटेंग दुख संताप

Goga Navami 2023: आज यानि 8 सितंबर को गोगा नवमी मनाई जा रही है। इस दिन गोगा देव की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से संतान प्राप्ति होती है। गोगा नवमी के दिन किन मंत्रों का जाप करें। जाहरवीर के मंत्र। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Goga Navami 2023

Goga Navami Date 2023: आज यानि 8 सितंबर को गोगा नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन गोगा देव की पूजा की जाती है। भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को मुख्यतौर पर वाल्मीकि समाज के लोग मनाते हैं। इस दिन संतान प्राप्ति के लिए ये व्रत रखा जाता है। गोगा नवमी के दिन नाग देवता की पूजा का भी विधान है। इस पर्व को मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोग बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। गोगा देव को नागों का देवता भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग गोगा देव की पूजा करते हैं, उन्हें नागों के काटने का कोई भय नहीं होता है। जिन दंपतियों का संतान नहीं होती वो भी इस व्रत को कर के संतान सुख की प्राप्ति कर सकते हैं। गोगा नवमी पर शाम को 5 बजे से लेकर 6 बजकर 35 मिनट पर पूजा का शुभ समय है। आइए जानते हैं गोगा नवमी पर किन मंत्रों का जाप करें।

गोगा जी महामंत्र

| ॐ गुरु जी आदेश सत नमो आदेश ||

॥ध्यान धरु गोरख

श्री चरणोँ का करु मे तेरा वन्दन

गोगा,गुरु गोरख के चेले

तुम,नागो के तुम हो राजा,वीरो मे

हो तुम वीर,माँ बाछल जब गोरख शारण

जाई तब गोरख से वो गुगल

पाई,भादोँ कृष्ण जब नोमी आई

ददरेवा मे तुम हो प्रकटे नाम

तुम्हारा तही प्रकटवीर कहावे,रुप

तुम्हारा लख्या ना जावे,कोटिन

रवि सम

तेज तुम्हारा,गले तुम्हारे

तुलसी माला,हाथ

मे है बरछी भाला,नीले की तुम

करो सवारी,रानी सिरियल संग ब्याह

रचावे,अरजन सरजन जान से

मारे,पृथ्वी मे हो तुम समाऐ,गाऊऐ

तुम्हे अपना दुध पिलावे,गोरख

टिल्ले मेँ तुम धुनी रमाऐ,भुत

पिशाच यक्षनि डाकनि कापे जब जब

तेरा नाम है जापे,गुरु गोरख

की तुम्हे दुहाई करो कृपा मृझ पे

हे गुगा साई॥

इति जहारवीर गोगा महामंत्र

सम्पर्ण होया

|| ॐ गुरु जी आदेश आदेश ||

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article