अध्यात्म

Ganesh Visarjan Date 2023: कब है गणेश विसर्जन? जानिए क्या है इसका महत्व

Ganesh Chaturthi 2023 Date: आज यानि 19 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन से बप्पा अपने भक्तों के घर पर पूरे 10 दिनों के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान बप्पा अपने भक्तों की सारी मनोकामना को पूरी करते हैं। कब गणेश विसर्जन। गणेश विसर्जन की डेट क्या है। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Ganesh Visarjan

Ganesh Visarjan Date 2023: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी के त्योहार का बहुत ही महत्व है। यह पर्व भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे 10 दिनों तक के लिए मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के उत्सव को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन विशेषतौर पर इस त्योहार की धूम महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में देखने को मिलती है। इस दिन बप्पा के मंदिरों में दूर- दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। भगवान गणेश को अनेक नामों के जाना जाता है। गजानन, एकदंत, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक के नाम से जाना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी आज यानि 19 सितंबर 2023 को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं कब है गणेश विसर्जन।

कब है गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan Date 2023)

हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 19 सितंबर 2023 यानि आज मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा विधि- विधान से की जाती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है और इसका समापन अनंत चतुदर्शी के दिन होता है। इस बार गणेश विसर्जन 28 सितंबर 2023 को होगा। इस दिन गणेश जी पूरे 10 दिन धरती लोक पर रहकर फिर अपने धाम को चले जाएंगे। गणेश विसर्जन के दिन बप्पा के भक्त बप्पा को बड़े ही नम आंखों से विदा करते हैं।

गणेश उत्सव महत्व (Ganesh Utsav Significance)

प्रथम पूज्य भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं। ऐसा माना जाता है कि जो गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक भगवान गणेश को अपने घर में रखता है और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करता है, गजानन उसकी सभी चिंताओं को दूर कर देते हैं। गणपति की पूजा करने से साधक का जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर रहता है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गणेश उत्सव का विशेष महत्व है। वे इन 10 दिनों तक पृथ्वी पर रहते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article