Ganesh Ji Ki Aarti On Karwa Chauth 2025 (गणेश जी की आरती): किसी भी पूजा में सबसे पहले भगवान गणेश की आरती होती है। आज करवा चौथ का व्रत है ऐसे में इस दिन भी करवा माता की आरती से पहले गणेश भगवान की आरती जरूर करें। तभी पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त कर सकेंगे। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार गणेश जी की आरती करने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और जो कार्य आप कर रहे हैं उसमें सफलता प्राप्त होती है। चलिए आपको बताते हैं गणेश जी की आरती के लिरिक्स।
Ganesh Ji Ki Aarti For Karwa Chauth 2024
गणेश जी की आरती pdf (Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi)
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी ॥
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
