अध्यात्म

Gajanana Sankashti Chaturthi Puja Vidhi 2024: गजानन संकष्टी चतुर्थी पर ऐसे करें पूजा, यहां नोट करें सारी विधि

Gajanana Sankashti Chaturthi Puja Vidhi 2024:संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस व्रत की पूरी विधि।

Image

Gajanana Sankashti Chaturthi Puja Vidhi 2024

Gajanana Sankashti Chaturthi Puja Vidhi 2024: हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत हर महीने में दो बार रखा जाता है। एक व्रत कृष्ण पक्ष और दूसरा व्रत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 जुलाई को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 25 जुलाई को समाप्त होगी। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही गजानन संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रमा को भी पूजा का विधान है। आइए जानें इस व्रत की पूरी विधि के बारे में।

गजानन संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि (Gajanana Sankashti Chaturthi Puja Vidhi)

  • गणेश चतुर्थी के दिन सुबह सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
  • फिर घर के मंदिर में साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • उसके बाद गणेश जी को दुर्वा, अक्षत, चंदन और तिलक अर्पित करें।
  • फिर गणेश जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
  • उसके बाद गणेश जी के मंत्रों का जाप करें और चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में कथा का पाठ करके आरती करें और भोग लगाएं।
  • शाम के समय में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें।

कब रखा जाएगा गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत इस साल 24 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस दिन सावन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 जुलाई को सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। इसी के साथ ही इस तिथि का समापन 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में 24 को ये व्रत रखा जाएगा इस दिन पूरे दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article