अध्यात्म

Feng Shui Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो घर ले आएं फेंगशुई ऊंट, जानें इससे जुड़े नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 08:57 PM IST

Feng Shui Camel Tips: फेंगशुई ऊंट को घर पर रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से बढ़ता है। लेकिन खास दिशा और नियमानुसार रखने पर ही इससे लाभ मिलता है। यहां हम आपके साथ फेंगशुई ऊंट से जुड़े आवश्यक नियम और लाभ दोनो साझा करेंगे।

Image

फेंगशुई ऊंट रखने के नियम

KEY HIGHLIGHTS
  • दो कूबड़ वाले फेंगशुई ऊंट से वापस मिल जाता है फंसा हुआ धन
  • पूर्व दिशा में फेंगशुई ऊंट रखने से तीव्र होती है बच्चों की बुद्धि
  • फेंगशुई ऊंट को मेहनत और सफलता का कारक माना जाता है

Vastu Tips for Camel Statue: जीवन में परेशानियां और समस्याएं बनी रहती है। लेकिन जब परेशानियां खत्म होने का नाम न ले और मेहनत करने के बावजूद भी घर पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े तो व्यक्ति हताश व निराश हो सकता है। इस स्थिति में हमें समझ नहीं आता कि आखिर ये सब क्यों हो रहा है। लेकिन इन सब का कारण घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकता है। फेंगशुई शास्त्र में आर्थिक परेशानी के उपाय के लिए फेंगशुई ऊंट को कारगर माना गया है। क्योंकि इसे मेहनत और सफलता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन जब आप फेंगशुई के नियमों के अनुसार इसे घर पर रखेंगे, तभी आपको इससे लाभ मिलेगा। जानते हैं घर के किस स्थान और दिशा में रखना चाहिए फेंगशुई ऊंट।

फेंगशुई ऊंट के नियम और लाभ

  • आर्थिक संकट बना हुआ और धन आवक में भी बाधा उत्पन्न हो रही है तो इसके लिए घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ होता है। इससे जल्द ही समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • यदि बाजार में आपका पैसा फंसा है या फिर किसी के पास लंबे समय से आपका पैसा उधार है और बहुत मांगने पर भी पैसा वापस नहीं मिल रहा तो इसके लिए आप अपने घर पर दो कूबड़ वाले फेंगशुई ऊंट को रखिए।
  • यदि आपको नौकरी व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए आप अपने कार्यस्थल पर फेंगशुई ऊंट रखें.
  • लिविंग रूम में फेंगशुई ऊंट का जोड़ा रखने से कार्य में सफलता आती है और लाभ मिलता है। इसके लिए आप घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में फेंगशुई ऊंट को रख सकते हैं।
  • इसके अलावा आप बच्चों के स्टडी रूम भी फेंगशुई ऊंट को रख सकते हैं। आप कमरे के पूर्व दिशा में इसे रखें, इससे बुद्धि में विकास होता है।

यदि आप इन नियमों के अनुसार घर पर या अपने कार्यस्थल पर फेंगशुई ऊंट रखते हैं तो इससे आपको लाभ होगा। वहीं यदि आप इसे गलत दिशा में रखेंगे तो यह केवल एक सजावटी वस्तु बनकर रह जाएगी।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article