May Ekadashi 2024 Date And Time: मई में पड़ेगी वरुथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी, नोट कर लें दोनों की डेट और पारण समय

Ekadashi May 2024 Date And Time: मई महीने में वरुथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी पड़ेगी। इन दोनों ही एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यहां जानिए मई महीने में पड़ने वाली एकादशी की डेट।

Mai 2024 Mein Ekadashi Kab Hai (मई 2024 में एकादशी कब है): एक महीने में दो बार एकादशी मनाई जाती है। एक बार कृष्ण पक्ष में तो दूसरी बार शुक्ल पक्ष में। एकादशी के दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। बता दें साल में आने वाली हर एकादशी का अपना विशेष महत्व माना जाता है। मई में वरुथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी पड़ेगी। मान्यताओं के अनुसार, वरुथिनी एकादशी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है तो वहीं मोहिनी एकादशी सभी प्रकार के पापों से छुटकारा दिलाती है। जानिए मई में ये दोनों एकादशी कब-कब पड़ेंगी।

Ekadashi In May 2024 (मई में एकादशी कब है)

मई की पहली एकादशी है वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2024 Date And Time)

वरूथिनी एकादशी 4 मई 2024, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। इस एकादशी तिथि का प्रारंभ 3 मई की रात 11 बजकर 24 मिनट पर होगा तो वहीं इसकी समाप्ति 4 मई 2024 की रात 08 बजकर 38 मिनट पर होगी। जबकि 5 मई को इस व्रत का पारण किया जाएगा। वरूथिनी एकादशी व्रत का पारण समय 5 मई की सुबह 05:37 से 08:17 बजे तक रहेगा।

End of Feed