Guru Ast 2024 Bad Effects On Zodiac Signs (गुरु अस्त 2024 राशियों पर प्रभाव): गुरु यानी बृहस्पति ग्रह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में भी इस ग्रह को सबसे शुभ ग्रह की उपाधि दी गई है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं आती। तो वहीं जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति कमजोर होती है उन्हें ढरों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 3 मई को बृहस्पति ग्रह अस्त होने जा रहा है और एक महीने तक ये इसी स्थिति में रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस ग्रह का अस्त होना 4 राशि वालों के जीवन पर बेहद नकारात्मक प्रभाव डालेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
Guru Ast Bad Effects On Zodiac Sign
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना बेहद अशुभ साबित होगा। रोमांटिक और पेशेवर जीवन में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान सावधान रहें किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए भी गुरु का अस्त होना नकारात्मक साबित होगा। किसी भी काम में जोखिम लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पैसों की दिक्कत रहेगी। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। करियर और पारिवारिक लाइफ को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में असंतुष्टि के चलते आप बार-बार बदलाव करते नजर आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन को लेकर भी टेंशन में रहेंगे। प्रेमी या प्रेमिका के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों पर गुरु के अस्त होने का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि में कोई भी काम सावधानी से करना होगा। किसी दुर्घटना के होने के प्रबल आसार हैं। किसी कीमती चीज तकी चोरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
