अध्यात्म

धनतेरस पर जरूर खरीदने चाहिए ये 6 सामान, सोने-चांदी से भी ज्यादा हैं आवश्यक, बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras par kya-kya kharidna chahiye: कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। साल 2025 में यह 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। कुछ लोगों को मानना है कि इस दिन सोना-चांदी ही खरीदना सबसे शुभ होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर आप सोने-चांदी की जगह पर कुछ ऐसी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जो सस्ती हैं और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सबसे अचूक मानी जाती हैं। हालांकि अगर आप सोना-चांदी भी खरीद रहे हों, तब भी आपको इन चीजों की जरूर करनी चाहिए।

Image

धनतेरस पर आवश्यक है इन चीजों की खरीदारी

Dhanteras par kya-kya kharidna chahiye: धनतेरस हिंदू धर्म का एक शुभ पर्व है, जो दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है। 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाने वाला यह त्योहार धन्वंतरि, कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। परंपरा के अनुसार, इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी धन-समृद्धि का द्वार खोलती है, लेकिन हर किसी का बजट इतना नहीं होता है। शास्त्रों की मानें तो जरूरी नहीं है कि धनतेरस पर सोने-चांदी का ही सामान खरीदा जाए। इस दिन आप कुछ सस्ती चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं, जो कि धनतेरस पर खरीदना आवश्यक माना जाता है। ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं और घर में सुख-शांति लाती हैं। वहीं, मान्यता ये भी है कि सोने-चांदी के साथ भी आपको इन चीजों को धनतेरस के दिन जरूर खरीदना चाहिए।

धनतेरस का महत्व और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है, क्योंकि यह दिन स्वास्थ्य, धन और समृद्धि का प्रतीक है। पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस का शुभ मुहूर्त शाम 7:15 बजे से रात 9:40 बजे तक रहेगा। इस समय खरीदारी करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं कि धनतेरस को क्या खरीदना चाहिए।

झाड़ू

झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि साफ-सुथरा घर ही लक्ष्मी का वास स्थान होता है। धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर घर की सफाई करें और इसे पूजा स्थल पर रखें। इससे दरिद्रता दूर होती है और धन का प्रवेश होता है।

साबुत धनिया के बीज

धनिया के बीजों को धन्वंतरि का प्रतीक माना जाता है। यदि सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे, तो साबुत धनिया जरूर लाएं। इसे लक्ष्मी पूजा में अर्पित करें और कुछ दाने मिट्टी में बो दें। ऐसा करने से पूरे वर्ष धन की कमी नहीं होती है।

हल्दी की गांठ

हल्दी लक्ष्मी और धन्वंतरि दोनों को प्रिय है। साबुत हल्दी की गांठ खरीदकर पूजा करें। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और स्वास्थ्य-समृद्धि लाती है।

नमक

नमक को बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाव का साधन माना जाता है। धनतेरस पर सेंधा नमक या साबुत नमक खरीदें और पूजा के बाद घर के कोनों में रखें। इससे लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पान के पत्ते

पान के पत्ते लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। 5 पान के पत्ते खरीदकर पूजा में चढ़ाएं। अगले दिन इन्हें नदी में प्रवाहित करें। इससे धन वृद्धि और पारिवारिक सुख मिलता है।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

दीपावली के दिन लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है। आपको इस पूजा के लिए धनतेरस के दिन मूर्तियां खरीद लेनी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में शुभ और लाभ का आगमन होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article