धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम कितने बजे से शुरू होगा, जानें पूजा की विधि और मंत्र, कथा, आरती सबकुछ
धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त शाम कितने बजे से शुरू होगा, जानें पूजा की विधि और मंत्र, कथा, आरती सबकुछ
धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त 2023 (Dhanteras Puja Muhurat 2023)
धनतेरस पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 10 नवंबर की शाम 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। बता दें धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। इस दिन प्रदोष काल 05:30 से 08:08 तक रहेगा वहीं वृषभ काल 05:47 से 07:43 तक रहेगा।
धनतेरस पूजा विधि (Dhanteras Puja Vidhi)
-प्रातः स्नान के बाद एक साफ चौकी पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
-मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पास लाल कपड़े पर अक्षत डालें और वहां कलश स्थापित करें।
-फिर नारियल को लाल वस्त्र में लपेटकर कलश पर ऐसे रखें कि उसका ऊपरी हिस्सा नजर आए।
-फिर चौकी पर घी का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी के सामने रखें।
-मां लक्ष्मी को धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, फल, पान, सुपारी आदि चीजें अर्पित करें।
-मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और उनके मंत्रों का जाप करें।
-मंत्र जाप के बाद लक्ष्मी चालीसा पढ़ें और माता की आरती गाएं।
-फिर भोग को प्रसाद के रूप में स्वयं भी ग्रहण करें और परिवार के सदस्यों में भी बांट दें।
धनतेरस 2023 मां लक्ष्मी के मंत्र (Dhanteras 2023 Maa Lakshmi Mantras)
-ॐ लक्ष्मी नम:
-ॐ धनाय नम:
-धनाय नमो नम:
-ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट
-लक्ष्मी नारायण नम:
