देव दीपावली पर किसकी पूजा होती है, क्या देव दीपावली पर लक्ष्मी जी का पूजन होता है, जानें देव दीपावली पर किसकी आरती करनी है

Dev Deepawali Par Kiski Puja Hoti Hai: देव दीपावली पर किस देवी-देवता की पूजा होती है? क्या देव दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा की होती है? देव दीपावली पर कौन सी आरती करनी चाहिए? इस तरह के सभी सवालों के जवाब आपको यहां से मिलेंगे।

Dev Deepawali Par Kiski Puja Hoti Hai: देव दीपावली, जिसे देवों की दीपावली भी कहा जाता है, कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस दिन माना जाता है कि देवता स्वयं स्वर्ग से उतरकर गंगा में स्नान करते हैं, इसलिए यह दिन अत्यंत पवित्र होता है। तो आज के दिन कौन से देव की पूजा होती है और कौन से भगवान की आरती की जाती है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां बताया गया है कि क्या देव दीपावली पर लक्ष्मी जी का पूजा होती है?

देव दीपावली पर किसकी पूजा होती है (pic credit: canva)

देव दीपावली पर किसकी पूजा होती है?

  • कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार की पूजा का विशेष महत्व है। शालिग्राम या विष्णु प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जप किया जाता है। इस दिन भगवान शिव, मांगंगा और तुलसी माता की पूजा भी की जाती है।
  • क्या देव दीपावली पर लक्ष्मी जी का पूजन होता है?

    देव दीपावली के दिन शाम के समय घर को दीपों से सजाया जाता है और फिर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हालांकि इस दिन पूजा का केंद्र बिंदु भगवान शिव, विष्णु, और गंगा माता की आराधना होती है।

    End of Feed