Dev Deepawali 2024: देव दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। सनातन धर्म में देव दीपावली के त्योहार को बहुत ही खास माना गया है। ये पर्व विशेष रूप से वाराणसी में गंगा घाट के किनारे मनाया जाता है। इस दिन वाराणसी के गंगा किनारे लाखों की संख्या में दीपक जलाए जाते हैं। इस दिन गंगा किनारे दीपक जलाते हैं और अपने घर में भी दिए जलाते हैं और पूजा- अर्चना करते हैं। देव दीपावली के दिन प्रदोष काल में दीपक जलाए जाते हैं। बनारस की देव दीपावली देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग आते हैं और वहां आकर दिए जलाते हैं। देव दीपावली के दिन शाम के समय भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस साल देव दीपावली का पर्व किस दिन मनाया जाएगा।
Dev Deepawali 2024 Kab Hai (देव दीपावली कब है 2024)
देव दीपावली का त्योहार हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर की सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और पूर्णिमा का समापन 16 नवंबर को देर रात 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल देव दीपावली का पर्व 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।Dev Deepawali 2024 Puja Shubh Muhurat (देव दीपावली पूजा शुभ मुहूर्त 2024)
देव दीपावली का पर्व इस साल 15 नवंबर 2024 को देव दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस शुभ समय में ही गंगा किनारे दिए जलाए जाएंगे।Dev Deepawali Niyam (देव दीपावली नियम)
- देव दीपावली के दिन गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है।
- इस दिन गंगा किनारे स्नान के बाद दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
- देव दीपावली के स्नान करने के बाद दिए का दान जरूर करना चाहिए।
- इस दिन शाम के समय में गंगा किनारे दिया जरूर जलाना चाहिए।
